कानपुर देहात 2 अगस्त 24 *सड़क हादसे में छात्रा की मौत*
कानपुर देहात के अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक 16 वर्षीय छात्रा, प्रांशी पाल, को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रांशी, जो कि ब्राइट एंजिल स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी, रोज की तरह अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। लेकिन, अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर जयवर्धन ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रांशी के पिता अजय कुमार पाल, मां सुषमा, भाई दुष्यंत, और बहनें प्रांजुल, नैनसी, और साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल।।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*