कानपुर देहात 19 अगस्त 2025**“एक जनपद एक उत्पाद“ (ओ०डी०ओ०पी०) योजनान्तर्गत करें आवेदन*
कानपुर नगर*उपायुक्त उद्योग, मो. सऊद ने बताया कि उ०प्र० शासन/उद्योग निदेशालय द्वारा “एक जनपद एक उत्पाद“ (ओ०डी०ओ०पी०) योजनान्तर्गत पारम्परिक कारीगरों को कौशल वृद्धि हेतु उन्हें उ०प्र० कौशल मिशन के आर०पी०एल० से जहां सम्मय हो सकेगा जोड़ा जायेगा तथा ऑन जॉब ट्रेनिंग हेतु मास्टर क्राफ्ट्समैन द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। साथ ही उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूल किट्स भी प्रदान किया जायेगा। यूटेन्सिल्स (बर्तन) / प्लास्टिक उत्पाद से जुडे जनपद के ऐसे कुशल एवं अकुशल अभ्यर्थी योजना में आवेदन कर सकते हैं। उक्त योजनान्तर्गत पात्र आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी आवश्यक है। इच्छुक आवेदक आनलाईन diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय- जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रनियां, कानपुर देहात में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की पात्रता निम्नवत हैः- आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये। शैक्षिक योग्यता की कोई वाध्यता नहीं है। आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की फोटो जिसमें बैंक शाखा एवं खाता संख्या, जाति प्रमाण (अन्य पिछडा वर्ग/अनुजाति/जनजाति) के लिये।

More Stories
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*
बांदा13मार्च 26*पहियों पर चला बदलाव का संदेश, बाल विवाह मुक्ति रथ ने जगाई नई चेतना,