July 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*कानपुर देहात 17मई25*में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा में बीजेपी के कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा,सेना के शौर्य को किया सलाम,*

*कानपुर देहात 17मई25*में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा में बीजेपी के कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा,सेना के शौर्य को किया सलाम,*

*कानपुर देहात 17 मई 2025*

*कानपुर देहात 17मई25*में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा में बीजेपी के कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा,सेना के शौर्य को किया सलाम,*

कानपुर देहात के बीजेपी के कैबिनेट मंत्री,विधायक सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनकपुरी मैदान अकबरपुर से शनिवार को ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास जाकर समाप्त हुई। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने और भारतीय सेना के शौर्य के लिए आयोजित की गई।यात्रा की शुरुआत ‘यह देश है वीर जवानों का’ गीत के साथ हुई। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पूर्व सैनिक, साधु-संत और व्यापारी संगठन शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और विधायक पूनम संखवार ने यात्रा का नेतृत्व किया।प्रतिमा पर माल्यार्पण यात्रा में स्वतंत्रता सेनानी शंकर दयाल श्रीवास्तव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका के पोस्टर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।देश की एकता का प्रतीक ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकी घटनाओं का माकूल जवाब देगा। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस यात्रा को देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला बताया

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.