कानपुर देहात 14 जुलाई 24* नहर पुल के नीचे नग्न अवस्था में मिला महिला का शव*
कानपुर देहात। जुरिया गांव के पास नहर में एक महिला का नग्नावस्था में सड़ा हुआ शव उतराता मिला। शव झींझक की तरफ से नहर से बहता हुआ आया था। प्रथम दुष्टया अनुमान लगाया जा रहा कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंका गया। मृतका का दाहिना पैर भी टूटा हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। मंगलपुर थानाक्षेत्र के जुरिया गांव स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी महाविद्यालय के सामने नहर पुल के नीचे नग्नावस्था में करीब तीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराता पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जिस पर डेरापुर सीओ शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर संजय कुमार गुप्ता व चौकी इंचार्ज झींझक अनुज अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराएं। नहर में महिला का नग्नावस्था में शव मिलने पर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंके जाने की आशंका जाहिर करते रहे। महिला का दाहिना पैर भी टूटा हुआ था और शव काफी सड़ चुका था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को नहर से बाहर निकलवा कर पहचान के प्रयास किए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। शव करीब आठ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। फिलहाल शव को मोर्च्युरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….