कानपुर देहात 12 जुलाई 2024*सम्पर्क मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्जेंन किया गया।*
*रसूलपुर गोगूमऊ से दुआरी मार्ग व मनेथू खनपना सम्पर्क मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्जेंन किया गया।*
जनपद कानपुर देहात में निम्न 02 लघु सेतु क्रमशः (1) रसूलपुर गोगूमऊ से दुआरी मार्ग (ग्रा०मा०) व (2) मनेथू खनपना सम्पर्क मार्ग किमी0 2.90 अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है। वर्तमान में उक्त दोनों लघु सेतुओं के पियर, एबटमेन्ट एवं स्लैब अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसी भी समय दुर्घटना की सम्भावना के दृष्टिगत निम्नानुसार उक्त पुलों से हल्के वाहनों/02 पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन हेतु उक्त लघु सेतुओं का उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।, उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट आलोक सिंह द्वारा यातायात के सुचारू आवागमन हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की संस्तुति की गयीं है –
1. रसूलपुर गोगूमऊ से दुआरी मार्ग (ग्रा०मा०) पर उक्त पुल के बन्द होने की स्थिति में वैकल्पिक रूप से 4 पहिया हल्के वाहनों हेतु रायपुर गजनेर मार्ग (अ०जि०मा०) के किमी० 9 से मानसिंह का पुरवा होते हुए गोगूमऊ, गंगरौली जाया जा सकता है।
2. मनेथू खनपना सम्पर्क मार्ग किमी० 2.90 (ग्रा०मा०) पर उक्त पुल के बन्द होने की स्थिति में वैकल्पिक रूप से मनेथू तिराहे से आगे बढ़कर बायीं ओर मनेथू बिल्सी मार्ग का उपयोग करते हुए पुल की दूसरी ओर पहुंचा जा सकता है।
उक्त के क्रम में उपरोक्तानुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित करते हुए वाहनों का आवागमन उपरोक्त डायवर्जन से किए जाने हेतु आदेश पारित किए जाते हैं।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO