कानपुर देहात 09 अप्रैल 2025**संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचालित हुई गतिविधियां ।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियां विभिन्न गांवों, कस्बों, नगर निकायों में करायी जा रही है। इसी प्रकार आज ग्राम पंचायत मोहाना, प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर, कोरारी, लोहारी, नगर पंचायत सिकन्दरा आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि कार्य किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा डेरापुर के ग्राम खल्ला, ग्राम जगम्मनपुर, ग्राम तारनपुर, ग्राम करियापुर में कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण की पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 27 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 27 अगस्त 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना मे परिवार परामर्श केंद्र का संचालन*
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, 2 लोग गंभीर घायल!*