कानपुर देहात18सितम्बर* मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस अपरजिलाधिकारी वित्त/राजस्व साहब लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कुल 58 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। अपरजिलाधिकारी ने एक एक कर सभी शिकायत कर्त्ताओं की शिकायतों को सुना तथा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें ।संपूर्ण समाधान दिवस में 58 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए गए। जिसमें सर्वाधिक राजस्व की 29 विद्युत विभाग की 3 कृषि की 1 खण्ड विकास की 14 आपूर्ति की 2 बीईओ की 1 पीडब्ल्यूडी की 1 पुलिस की 7 शिकायतें आई जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सहायक विकास अधिकारी पंचायत गन्ना निरीक्षक ईओ शिवली नदारत रहे एडीएम साहब लाल ने कहा अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्म पाल यादव कोतवाल आमोद कुमार सिंह, एसआई लक्ष्मण सिंह कानूनगो आरके गुप्ता, एबीएसए पूनम वर्मा उपस्थित र
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश