कन्नौज से शिवम गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ न्यू यूपी आजतक
कन्नौज31जुलाई*संदिग्ध परिस्थितियों मे नाबालिक ने निचली गंग नहर के पुल से लगाई छलांग , मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस
रामगंगा निकली गंग नहर के पुल से नाबालिग किशोर ने पुल पर चढ़कर वहां से छलांग लगा दी। आवागमन कर रहे लोगों ने जैसे ही देखा तो हड़कंप मच गया। छलांग लगाने की खबर लगते ही लोगों का तांता लग गया। किशोर की पहचान होने पर इसकी सूचना उसके घर परिवार के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से किशोर को ढूंढा जा रहा है।
17 वर्षीय किशोर ने नहर में लगाई छलांग
निकली गंग नहर पुल से किशोर ने छलांग लगा दी। नहर में छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किशोर की पहचान श्यामू वर्मा उम्र 17 वर्ष पुत्र आयरन निवासी ग्राम खबरिया छिबरामऊ कन्नौज के रूप में हुई। वही इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।
2 दिन पहले नाना के घर पर आया हुआ था किशोर
चौकी क्षेत्र के पिपरिया गांव के नेकराम वर्मा के घर श्यामू आया हुआ था। 2 दिन बीतने के बाद आज सुबह किशोर ने किन्ही कारणों से नर पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही ननिहाल में चीख-पुकार मच गई। किशोर अपनी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बहन रौनक की शादी हुई है। वही इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी है।

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 25*मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26*प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे