कन्नौज २ फ़रवरी २६*आज कन्नौज में किसान पंचायत व सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया
कन्नौज *आज कन्नौज में किसान पंचायत व सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भागीदारी निभाई
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव जी के द्वारा बलबीर सिंह यादव जी को वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को जनपद कन्नौज में जनहित एवं किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों की सैकड़ों की संख्या में सहभागिता रही।
किसान पंचायत के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए बलवीर सिंह यादव को वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, बलवीर जी के साथ लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानू को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती यूनियन की सदस्यता लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित में किसानों ने सर्वसम्मति से सभी साथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को किसानों और मजदूरों के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह से छलावा है। उन्होंने कहा कि इसमें न तो किसानों की आय बढ़ाने की ठोस व्यवस्था है और न ही मजदूर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार की कोई गंभीर पहल दिखाई देती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येंद्र कुमार मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता, ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को बंद करने का निर्णय प्रदेश के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां किसानों के बच्चों को बेहतर और समान शिक्षा की आवश्यकता थी, वहीं 27,000 सरकारी स्कूल बंद कर 27,000 शराब के ठेके खोलने जैसे निर्णय सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने वाले हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के प्रभाव में काम कर रही है और आम जनता की संपत्तियों को बड़े उद्योगपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र केवल नाम मात्र का रह गया है, जबकि वास्तविकता में किसान और मजदूर की रोज़ी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसान आज भी अपनी उपज का मूल्य स्वयं तय करने के अधिकार से वंचित है और एमएसपी पर कानून आज तक लागू नहीं हो पाया है।
किसान पंचायत में यह भी कहा गया कि सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जिससे शिक्षा और जागरूकता कमजोर हो रही है और बड़े उद्योगपतियों को सस्ती मजदूरी उपलब्ध हो सके। इस स्थिति के विरुद्ध जल्द ही व्यापक आंदोलन एवं चक्का जाम किए जाने का ऐलान किया गया, जिसमें सभी किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से शामिल होने का आह्वान किया गया।
नव-नियुक्त वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों में कार्य किया है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में संघर्ष और संगठन का जो तरीका है, वह किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सक्षम है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश यादव सहित मनोज कुमार, हरमोहन सिंह, सुनैना, दिव्या शीला यादव, गौतम सिंह, विकास राजपूत, भूरा प्रजापति, अरविंद प्रजापति, लज्जाराम यादव, एडवोकेट शीतेश पटेल, शाहिद एवं सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंचायत के अंत में सभी ने किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।

More Stories
लखनऊ ९ फ़रवरी ६ * शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26*अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
पंजाब ९फरवरी २६ * शिक्षा क्रांति के तहत जाखड़ ट्रस्ट का एक ओर सराहनीय कदम