कनौज 10 अगस्त *बाल पुष्टाहार के नाम पर नौनिहालों के जीवन के साथ खिलवाड़
तीन महीने से रखीं खराब दाल व चना को किया वितरित
हसेरन कन्नौज – बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लाख बच्चो के भविष्य को लेकर चिंताये जताई जाती हो लेकिन हकीकत आपको झकझोर देगी और आप इस बात को सोचने के लिए मजबूर हो जायेगे की ऐसा कैसे संभव हो सकता है जी हाँ हम बात कर रहे है बच्चो के भविष्य और खान पान को लेकर जिनके लिए सरकार तो बहुत चिंतित है लेकिन अधिकारियो के आगे सब जीरो सावित हो रहा है |ऐसा ही कुछ मामला हसेरन का है जहाँ पर नन्हे बच्चो को ख़राब दाल और चना वितरित कर दिए गए और उनसे अपना पीछा छुडा लिया गया ताकि उनके उपर कोई आंच न आये और खुद की नौकरी बच जाये | आपको बता दे कि कस्वा हसेरन में बच्चो के शारीरिक विकास के लिए सरकार चना , दाल , अन्य खाद्य सामिग्री देती है जो उपर से तो सही आती है लेकिन नीचे गोदामों में सडा दी जाती है | जब इसकी भनक अधिकारियों को लगती है तो अपनी नौकरी बचाने के लिए बच्चो के परिजनों में बाट देते है फिर वह चाहे मरे या ज़िंदा रहे |
क्या बच्चों को हो सकता है कुपोषण
ख़राब खादय सामिग्री के खिलाने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते है और यह मानसिक व् शारीरिक रूप से असमर्थ भी हो सकते है इसका जिम्मेदार कौन होगा इसका कोई जवाब देने वाला नहीं है| इस सम्बन्ध में जब सीडीपीओ से बात करनी चाही तो दूरभाष से संपर्क नहीं हो पाया |
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज, सिसौली में जुटेंगे किसान
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो-डंपर की भीषण टक्कर में चार की मौत,,,