कटनी06जनवरी25*कोदो की रोटी खाने से एक परिवार के 8 लोग बीमार, कटनी का ये तीसरा मामला*
कटनी। कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार है। घटना बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के बरही गांव की है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं जिले में सामने आ चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार बहोरीबंद क्षेत्र के बरही गांव निवासी श्याम सुंदर पटेल के परिवार के सदस्यों ने घर में सुबह नाश्ते में कोदो से बनी रोटी और सब्जी खाई। सभी सदस्य अपने काम में लग गए और कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उनको उल्टी होने लगी और चक्कर आने लगे।
*बीमार होने वालों में बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी शामिल*
बीमार होने वालों में परिवार की लक्ष्मी बाई पटेल 65 साल, 65 लक्ष्मी बाई, अनसुईया बाई पटेल 30 वर्ष, सूरज प्रसाद पटेल 42 साल, शैलेंद्र पटेल 20 वर्ष, चार से आठ साल के चार बच्चे बीमार हो गए।
सभी की हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने एंबुलेंस 108 को फोन किया और सभी को लेकर बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था।
*कोदो की खेती को प्रोत्साहन*
बता दें कर केंद्र सरकार द्वारा किसानों को इसकी खेती करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोदो, जिसे कोदरा भी कहा जाता है, एक पोषणयुक्त मोटा अनाज है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मिनरल्स, और डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। कोदो मिलेट्स को श्रीअन्न में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा, डिण्डौरी, मण्डला, सिवनी और जबलपुर जिलों में इसकी खेती प्रमुखता से होती है। किसानों को एमएसपी पर उपज खरीदकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*