*कानपुर नगर, दिनांक 29 जनवरी, 2023 (सू0वि0)*
कंपू29जनवरी*निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद कानपुर नगर में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद कानपुर खण्ड स्नातक एवं शिक्षक के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 का मतदान दिनांक-30 जनवरी, 2023 को सम्पन्न होगा। उक्त निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद कानपुर नगर में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उक्त कन्ट्रोल रूम के नम्बर-0512-2987580, 0512-2987584, 0512-2987585, 0512-2987587 है। विधान परिषद् कानुपर खण्ड स्नातक एवं शिक्षक के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के मतदान के सम्बन्ध में जनमानस द्वारा कोई भी जानकारी कन्ट्रोल रूम को दी जा सकती है और प्राप्त की जा सकती है।
——————-

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा