April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7जुलाई24*जगन्नाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली*

औरैया7जुलाई24*जगन्नाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली*

औरैया7जुलाई24*जगन्नाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली*

*औरैया।* शहर स्थित फूलमती मंदिर से जगन्नाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जिला अधिकारी नेहा प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने रवाना किया। पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में जगन्नाथ यात्रा निकली गई। .जगन्नाथ यात्रा शहर के बीचो-बीच बने प्राचीन मंदिर फूलमती से निकल गई। शोभा यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। हर वर्ष की भांति इस बार भी विचित्र पहले संगठन की महिला शाखा तुलसी के द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा फूलमती मंदिर से प्रारंभ होती हुई दिबियापुर रोड पर पहुंची जहां से सुभाष चौक, संजय गेट होती हुई। सदर बाजार होते हुए वापस से फूलमती मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और शोभायात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई। डीएम नेहा प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया विचित्र पहला सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी द्वारा जगन्नाथ पुरी का शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जगन्नाथ जी की यात्रा पुरी में होती है। जहा से रथ यात्रा पुरी में होती है।जहा से गुलीथा मंदिर में निकाली जाती हैं। बहुत ही अच्छी बात है जो हमारे जनपद में भी यह कार्यक्रम हो रहा है। हमारी संस्कृति हमारी विरासत चली आ रही है। इससे बराबर प्रचार प्रचार हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस पर्व में शामिल हो रहे हैं।

Taza Khabar