औरैया7अक्टूबर*वन मे पहुँच कर भगवान श्री राम ने किया ताड़का का वध!
एरवाकटरा(औरैया)- औरैया जनपद के अंतर्गत कस्बा एरवाकटरा के ग्राम एरवा टीकुर में चल रही रामलीला में ताड़का वध लीला का शुभारंभ लखनऊ से आए कैंसर सर्जन डॉ नवल किशोर शाक्य एवं सपा नेत्री प्रियंका शाक्य ने किया उन्होंने भगवान राम की आरती उतारी अपने संबोधन में कहा आप लोग भी लीला देखने के साथ-साथ भगवान राम की मर्यादाओं को अपने जीवन में अपनाएं राज पाठ के लिए भगवान राम ने वन जाना उचित समझा उसी तरह आप लोग भी अपने भाइयों भाइयों में प्रेम रखें यही रामलीला देखने का मुख्य उद्देश होता है आज रामलीला में ताड़का वध लीला का मंचन किया गया ऋषि विश्वामित्र ताड़का से परेशान होकर राजा दशरथ के दरबार पहुंचे उन्होंने अपनी व्यथा राजा दशरथ के सामने रखी और उनके पुत्रों को वन ले जाने का आग्रह किया राजा ने राजकुमारों को मुनि के साथ वन भेज दिया मार्ग में सुभाऊ और खर दूषण ने हमला किया तो राम ने अपने वाणों से उन्हें सबक सिखाया इसके बाद ताड़का ने रास्ता रोकने का प्रयास किया लीला में ताड़का कलाकार ने ऐसा श्रृंगार किया कि दर्शक देख कर रह गए बच्चे सहमे सहमे नजर आए और तड़का जीजी को देखकर रोने लगे भगवान राम ने तड़का का वध कर दिया इसके बाद वन के ऋषि मुनि निर्भय होकर धार्मिक कार्य करने लगे इस मौके पर पूर्व सब इंस्पेक्टर श्री प्रकाश यादव ,गौरव गुप्ता अरुण कुशवाहा, विनय सक्सेना, राहुल सविता इन्द्रप्रकाश तिवारी आदि।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
More Stories
लखनऊ23जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ23जून25*सपा ने 3 विधायकों को पार्टी से निकाला, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर एक्शन*
हाथरस23जून25*भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के अजयपाल जी बने हाथरस जिला के अध्यक्ष।(यू पी)