February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7अक्टूबर*जिले में देवी मंदिरों पर प्रथम दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना*

औरैया7अक्टूबर*जिले में देवी मंदिरों पर प्रथम दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना*

औरैया7अक्टूबर*जिले में देवी मंदिरों पर प्रथम दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना*

*औरैया।* शरद नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को जिले में विभिन्न देवी मंदिरों व घरों पर श्रद्धालु भक्तगणों ने नव दुर्गा के प्रथम दिन गुरुवार को शैलपुत्री की श्रद्धालु भक्तगण पूजा अर्चना एवं उपासना की , इसके साथ ही अपनी गधों पर मां दुर्गा की झांकियां सजाई तथा पूजा पाठ के लिए चौकियों पर स्थापित किया। इसके अलावा घरों में जवारे भी बोये गये। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण देवी मंदिरों पर पहुंची तथा कुछ लोगों ने अपने घरों पर ही मां दुर्गा की प्रथम स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की है।
शरद नवरात्रि को लेकर औरैया के विभिन्न देवी मंदिरों दुर्गम बीहड़ में स्थित मां मंगला काली मंदिर के अलावा शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर , मोहल्ला बनारसीदास स्थित महामाया कालीमाता मंदिर , महावीर गंज स्थित कालीमाता मंदिर , मोहल्ला नरायनपुर स्थित संतोषी माता व गमा देवी मंदिर के अलावा शीतला माता मंदिर , राम जानकी मंदिर , विंध्यवासिनी मंदिर के साथ ही कस्बा दिबियापुर , सहायल , कंचौसी , सहार , बेला , बिधूना , एरवाकटरा अछल्दा , फफूंद , अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीणांचलों में भी देवी मंदिरों पर श्रद्धालु भक्तगणों की भीड़ उमड़ी। पूजा पाठ का यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु भक्तगण 7 अक्टूबर गुरुवार से 14 अक्टूबर तक मां दुर्गा की नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। महावीर गंज काली माता मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ , वही माता रानी का भव्य श्रृंगार व आरती की गई। फूलमती मंदिर के पुजारी श्री नारायण का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी व मास्क की अनिवार्यता रहेगी। इसी तरह से स्थानीय बड़ी माता मंदिर पढ़ीन दरवाजा तथा दुर्गम बीहड़ में स्थित मां मंगला काली के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तगणों का देर शाम तक तांता लगा रहा। पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु भक्तगणों का आवागमन जारी रहा।