February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया6अक्टूबर*स्कूटी से गिरकर महिला कांस्टेबल घायल*

औरैया6अक्टूबर*स्कूटी से गिरकर महिला कांस्टेबल घायल*

औरैया6अक्टूबर*स्कूटी से गिरकर महिला कांस्टेबल घायल*

*औरैया।* महिलाथाना में कार्यरत महिला कांस्टेबल बुधवार की दोपहर स्कूटी से मुख्यालय जा रही थी। उसी समय ग्राम बम्होरी के समीप स्कूटी का टायर फट जाने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे पुलिस वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिलाथाना में कंप्यूटर आपरेटर पद पर तैनात सिपाही अंजलि प्रिया बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अपनी स्कूटी से मुख्यालय काम से जा रही थी। जैसे ही उसकी स्कूटी दिबियापुर रोड पर स्थित गांव बमुरीपुर के पास पहुंची ही थी। कि तभी अचानक से स्कूटी का पिछला टायर फट गया। जिससे महिला सिपाही का अचानक से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते स्कूटी सड़क पर लहराते हुए महिला सिपाही समेत गिर गई। जिससे महिला सिपाही के हाथ व पैरों में गंभीर चोट आ गई। स्कूटी व महिला सिपाही को घायल होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने एंंबुलेंस भेजकर महिला सिपाही को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। महिला सिपाही के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर महिला सिपाही की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने बताया कि स्कूटी का टायर फटने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सिपाही समेत सड़क पर गिर गई। जिससे महिला सिपाही घायल हो गई है। उसका 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल संजय पांडे हमराही बल के साथ अस्पताल पहुंच गये तथा घायल महिला कांस्टेबल का हालचाल जाना।

Taza Khabar