औरैया4जुलाई25*स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने पर श्रीराम चरित मानस” का अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुईं श्रीमती आनंद कुमारी गुप्ता /माता श्री धर्मेंद्र पोरवाल, प्रदेश अध्यक्ष – गुजरात के सम्मान में बाबरपुर (औरैया)में “श्रीराम चरित मानस” का अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाइसेंसिज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवींद्र गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लिया और सेवानिवृत्त श्रीमती आनंद कुमारी जी को धार्मिक ग्रन्थ गीता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पुरवार, महासचिव एडवोकेट हरिहरनाथ पोरवाल, कोषाध्यक्ष **कैप्टन सुबोध गुप्ता, युवा अध्यक्ष ,हरिकांत पोरवाल (बाबू नेता) सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर श्रीमती आनन्द कुमारी को इस अवसर पर सम्मानित किया।
धर्मेंद्र पोरवाल द्वारा सभी अतिथियों का साल ओढ़ाकर व बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने श्रीमती आनंद कुमारी को उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप