*कांग्रेसी नेता ने पहना भगवा चोला कांग्रेस को कहा अलविदा*
*बिधूना,औरैया।* विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं का भी पाला बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी क्रम में जिले के 202 बिधूना विधानसभा क्षेत्र का राजनैतिक परिदृश्य बदलता हुआ नजर आ रहा है। रविवार को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीपी सिंह सेंगर ने कांग्रेस को अलविदा कह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुऐ कहा कि कांग्रेस अपने मूल सिद्धातों से भटक गयी है। कांग्रेस में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है, और चापलूसों का बोलबाला है।
भगवा चोला पहनते ही वह बोले कि वह राष्ट्र के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रीतियों नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। कहा देश प्रदेश के सामने अब भाजपा ही एक विकल्प है। कहा अभी कुछ और कांग्रेसी भी भगवा चोला पहनेंगे| उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के समर्थन में क्षेत्र के गांव गांव पहुंचकर मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला महामंत्री ऋषि पांडेय, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य के अलावा कई भाजपा नेता मौजूद थे।भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी में भरपूर सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया। डीपी सिंह सेंगर बीते चार दशक से कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।उन्होंने क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह के सानिध्य में रहकर राजनीति की शुरुआत की , और कई आन्दोलनों में भी भाग लिया। उनके भाजपा में शामिल होने से उनके गाँव रावतपुर में भी भारी खुशी का माहौल है।

More Stories
हरदोई ४ जून २०२६ * रोटी को तरस रहा बेटे को करोड़पति बनाने वाला बाप!, बेटे की हरकतें बताते हुए फफक कर रो पड़ा एक बेबस बाप
हरदोई ४जुन २०२६ * बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों ने लौटाया 5 लाख का सोने का हार, ईमानदारी की मिसाल बनी चर्चा का विषय
रोहतास ४ जून २०२६ * बिहार पुलिस मुख्यालय में PSM एप्लीकेशन लॉन्च: अब थाने की हर गतिविधि ऑनलाइन मॉनिटर होगी