औरैया30अक्टूबर*मोमोज में चटनी डालने को लेकर विवाद*
*बिधूना में गश्त कर रहीं SP पहुंची; पांच युवकों को लिया हिरासत में*
*बिधूना, औरैया।* कस्बा में शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक गश्त कर रही थीं। उसी दौरान भगत सिंह चौराहे पर फास्ट फूड की ठेली पर विवाद हो गया। एसपी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कोतवाली में पांचों युवकों से विवाद के बारे में पूछताछ कर रही है।शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक चारु निगम कस्बा में पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे का पैदल भ्रमण कर गश्त किया। जब वह भगत सिंह चौराहे पर पहुंची तो वहां पर एक जगह भीड़ दिखी। जिस पर पुलिस फोर्स तत्काल भीड़ वाली जगह पर पहुंची। वहां पर विवाद कर रहे पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली लाया गया।जानकारी के अनुसार, कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर अमन व आशीष फास्ट फूड की ठेली लगाकर उसकी बिक्री करते हैं। शनिवार की देर शाम दोनों भाई फास्ट फूड की बिक्री कर रहे थे। तभी शामपुर निवासी दो युवक आए, इन्होंने फास्ट फूड ठेले से कुछ खाया। इसी दौरान फास्ट फूड लगाए युवकों से शामपुर के दोनों युवकों की पहले बहस हुई, फिर मारपीट होने लगी।इसी दौरान कस्बा में गश्त कर रही पुलिस अधीक्षक चारू निगम के साथ फोर्स भगतसिंह चौराहे पर पहुंचीं। वहां पर भीड़ को देखते ही मौके पर जाकर अमन, आशीष, सोनू व विवाद कर रहे शामपुर के दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में लगी हुई है। विवाद मोमोज में चटनी डालने को लेकर बताया जा रहा है। कोतवाल जीवाराम ने बताया कि ठेले पर कुछ विवाद हो रहा था। उसी में 5 लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। मामले की पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा