औरैया29नवम्बर*नहर पुल पर भीषण जाम से घंटों जूझे राहगीर*
*अछल्दा,औरैया।* सोमवार दोपहर अछल्दा बिधूना मार्ग स्थित नहर पुल पर भीषण जाम लग गया। राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
अछल्दा नगर के बीचो बीच नहर पुल जाम के कारण चर्चा में रहता है। इस मुख्य वजह इस समय शादी विवाह व धान की सीजन के चलने घंटों जाम लगा रहा था। सोमवार को भी कई बार जाम लगा। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे जाम में कई वाहन फस गये। तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुल सका। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शादी विवाह वाहनों की संख्या बढने के चलते जाम से दिक्कत बढ़ जाती है।अछल्दा थाना अध्यक्ष के राकेश शर्मा के अनुसार नहर पुल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। एक एक कर वाहनों को निकलवाने का प्रयास होगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 8 मार्च 26*पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने ध्रुव उद्यान का किया निरीक्षण
पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26 नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर शगुफ्ता अजीम की भावुक अपील
नई दिल्ली 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-विदेश और राज्यों की प्रमुख खबरें