May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया29जनवरी*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का औरैया हुआ आगमन*

औरैया29जनवरी*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का औरैया हुआ आगमन*

औरैया29जनवरी*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का औरैया हुआ आगमन*

*इटावा में बिलम्ब के चलते नहीं आ सके हैलीकाप्टर से, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पुलिस प्रशासन करता रहा इंतजार*

*कार् के माध्यम से हाईबे रोड स्थिति एक गेस्ट हाउस में हुआ भब्य स्वागत*

*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को निर्धारित समय से करीब तीन घण्टा बिलम्ब से औरैया पहुंचे। श्री नड्डा को हैलीकाप्टर से इटावा से चलकर आना था। लेकिन बिलम्ब होने के कारण हैलीकाप्टर चुनाव आचार संहिता के तहत नहीं उड सका। जिसके चलते उन्हें कार के द्वारा आना पडा। औरैया के एक गेस्ट हाउस में उनका भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से लादकर भब्य स्वागत किया। इससे पूर्व भाजपा के तमाम नेता एवं पुलिस प्रशासन मण्डी समिति में उनका इंतजार करता रहा। उन्होने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिये पदाधिकारियों को गुरूमंत्र दिये। इसके अलावा द्वार-द्वार जाकर वोट मांगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब तीन घण्टा बिलम्ब से 6 बजे हाइबे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां पर उनका भब्य स्वागत किया गया। श्री नड्डा ने जनपद की तीनों विधान सभा सींटों पर भाजपा प्रत्याशी औरैया सुरक्षित से गुड़िया कठेरिया, दिबियापुर विधान सभा से कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं बिधूना विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य को जिताने के लिये पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होनंे द्वार-द्वार जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के अलावा बडी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, अनिल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत, विवेक पाठक, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, भाजपा नेत्री नीरज दोहरे, भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, रजनीश पाण्डेय, नितिन अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.