[4/29, 15:33] Ram Prakash Sharma: *दर-दर भटक रही महिला दिबियापुर पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा*
*एसपी औरैया से भी नहीं मिला न्याय, अगर न्याय नहीं मिला महिला जाएगी मुख्यमंत्री के दरबार में*
*कंचौसी,औरैया।* एक तरफ प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। वहीं दिबियापुर थाना कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा महिपाल निवासी रश्मी देवी पत्नी अभिलाख सिंह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन अभी तक पीड़ित महिला को कहीं भी न्याय नहीं मिल सका। उल्टा थानाध्यक्ष द्वारा मामले को झूठा बताकर पीड़ित महिला को टहला दिया जाता है। मामला यह है कि दिनांक 23 अप्रैल 2022 को रात्रि 10 बजे पति के गैर मौजूदगी में पुरवा महिपाल कंचौसी निवासी अनुरुद्ध उर्फ लखपति पुत्र लालमन, धर्मवीर पुत्र अनुरुद्ध, सुनील पुत्र अनुरुद्ध घर के अंदर घुस गए और अकेली पाकर महिला से अभद्रता कर इज्जत के साथ खिलवाड़ करने लगे। इसके बाद महिला के विरोध करने पर उन लोगों ने महिला के मारपीट कर बक्से में रखे 500 रुपए एवं पायल भी उठा ले गए। जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाना दिबियापुर व पुलिस अधीक्षक औरैया को दी गई। लेकिन उपरोक्त प्रकरण में एफआईआर तो दूर कोई सक्षम अधिकारी जांच करने भी नहीं अभी नहीं पहुंचा। उल्टा घटना को अंजाम देने वालों से प्रार्थना पत्र लेकर थानाध्यक्ष पीड़िता को बदसलूकी व धमका रहे हैं। पीड़िता महिला का कहना है कि यदि अधिकारियों द्वारा शीघ्र सुनवाई नहीं हुई। तो वह उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरवार में लिखित प्रार्थना देने को विवश होंगी।
[4/29, 15:57] Ram Prakash Sharma: *रेलवे फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा*
*औरैया।* रेलवे फाटक संख्या 12-सी पाता – अछल्दा रेलवे स्टेशन के मध्य में किलोमीटर 1110/21-23 में स्थित है, पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य 30 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। अतः उपरोक्त रेलवे फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
[4/29, 16:18] Ram Prakash Sharma: *किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1को फफूँद में*
*फफूंद,औरैया।* किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिबियापुर गोपाल स्वरूप गाँधी एडवोकेट दिनांक 01 मई 2022 को सुबह 8 बजे फफूंद चौराहे दिबियापुर पर उपस्थित रहेंगें। 1 मई को मजदूर दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष किसानों और मजदूरों के बीच में रहकर मजदूर दिवस मनायेगें। उक्त जानकारी किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने दी।
[4/29, 16:18] Ram Prakash Sharma: *किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1को फफूँद में*
*फफूंद,औरैया।* किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिबियापुर गोपाल स्वरूप गाँधी एडवोकेट दिनांक 01 मई 2022 को सुबह 8 बजे फफूंद चौराहे दिबियापुर पर उपस्थित रहेंगें। 1 मई को मजदूर दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष किसानों और मजदूरों के बीच में रहकर मजदूर दिवस मनायेगें। उक्त जानकारी किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने दी।
[4/29, 16:45] SP Bajpai Dbpr: *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*रुरूगंज*
*स्कूल में देरी से पहुचने की खबर छपने से गुस्साए अध्यापक ने नशे में धुत होकर शिवम गुप्ता (पत्रकार-) के पिता व माता जी से की अभद्रता कर पिता के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, गुंडा बना अध्यापक अनुरुद्ध कुमार(प्राथमिक विद्यालय-रुरुकला, विकासखंड-अछल्दा)*
[4/29, 20:38] Ram Prakash Sharma: *अवैध संचालित आटो/टैक्सी/बस स्टैण्ड को हटाये जाने के संबन्ध में चला अभियान*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर यातायात प्रभारी कण्व कुमार मिश्र मय पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानो से अवैध संचालित आटो/टैक्सी/बस स्टैण्ड को जहा परमपरागत स्थानों पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते थे, उनको हटवाया गया तथा चेंकिग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा चालान किया गया , तथा 05 वाहनो को सीज किया गया। गैरजनपदीय परमिट वाले वाहन आटो/टैक्सी/बस स्टैण्ड पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृण बनाया जा सकें। इसी प्रकार यातायात पुलिस औरैया द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
कानपुर नगर 13जनवरी 26**शहर में पड़ रही ग़लन भरी ठंड से करें बचाव व रहे सुरक्षित,अस्पताल चिकित्सकों ने शहर वासियों और गांव वासियों को चेताया*
लखनऊ 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 13 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें