November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया28मई*समाज और देश के विकास का पैमाना महिलाओं की भागीदारी पर तय होता है -एन बी सिंह

औरैया28मई*समाज और देश के विकास का पैमाना महिलाओं की भागीदारी पर तय होता है -एन बी सिंह

औरैया28मई*समाज और देश के विकास का पैमाना महिलाओं की भागीदारी पर तय होता है -एन बी सिंह

प्रधानमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव एन बी सिंह 2- वीरांगना रानी अवंती बाई वाचनालय का लोकार्पण करती केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह
दिबियापुर । समाज और देश के विकास का पैमाना भी महिलाओं की भागीदारी से तय होता है इसलिए बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उक्त बातें शनिवार को नगर के नारायणी मंडपम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात एन बी सिंह ने व्यक्त किए उन्होंने कहा कि समय रहते जो लोग जाग जाते हैं और अपने लक्ष्य की ओर मन लगाते हैं वह निश्चित ही कामयाब होते हैं । लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने अंदर विश्वास पैदा करने की बहुत आवश्यकता होती है।
वही केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह लोधी ने कहा की पुस्तकों का ज्ञान कभी कम नहीं होता है जीवन में अगर किसी को आगे रखा जाए तो वह शिक्षा है अगर इमानदारी से शिक्षा ग्रहण की जाए तो निश्चित ही वह लक्ष्य को हासिल कर सकता है उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया और शिक्षा को अनवरत जारी रखने का आग्रह किया इसके पूर्व उन्होंने अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई स्मारक पुस्तकालय के मुख्य द्वार एवं महिला वाचनालय का लोकार्पण किया ।जहां उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत कहां आज के समय में संस्कारवान शिक्षा बहुत जरूरी है इसके अलावा उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर भी जोड़ दिया
इस अवसर पर आर सी राजपूत पूर्व निदेशक प्रावधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश आई अहिबरन सिंह राजपूत पूर्व प्रधान मनोहर लाल एडवोकेट जसवीर सिंह राजपूत शिक्षक प्रवीण राजपूत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रविंद्र राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमारी डॉ अशोक शर्मा वी जी एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ डीपी सिंह रामप्रकाश राजपूत सेहद ग्राम सभा के प्रधान स्वदेश कुमार प्रधान भटपुरा महावीर सिंह लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar