औरैया28नवम्बर*रंजिश से युवक ने महिला के ऊपर धारदार हथियार से किया हमला ,मौत*
*सहायल,औरैया* थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत से चारा लेने गई महिला पर एक युवक ने रंजिश में हमला कर दिया था। गंभीर हालात में महिला को सैफई अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी गांव से फरार हो गये। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बहलोलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रिंकी पत्नी स्व. राजेश शनिवार देर शाम खेत से चारा लेने गई थी। 4 साल पहले पति की मौत के बाद घर के भरण-पोषण की जिम्मेदारी रिंकी पर ही थी। इसी दौरान खेत पर गांव का एक युवक पहुंच गया और उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने रिंकी के सिर पर कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ी और युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और रिंकी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालात में सैफई रेफर कर दिया गया।
सैफई में उपचार के दौरान रविवार सुबह रिंकी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर परिजन अभी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। सहायल पुलिस का कहना है कि परिजन जो तहरीर देंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला के दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*