औरैया28नवम्बर*नहीं रहे वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश बिहारी*
*औरैया।* जिले के फफूंद कस्बे के मूल निवासी एवं वयोवृद्ध कवि एवं पत्रकार हैप्पी श्रीवास्तव के नाना कैलाश बिहारी श्रीवास्तव का रविवार की दोपहर 3 बजे एक लंबी बीमारी के चलते 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। औरैया डिपो में वरिष्ठ लिपिक से सेवानिवृत्त कैलाश बिहारी श्रीवास्तव की साहित्य में विशेष रूचि थी। फफूंद व आसपास के कस्बों में वह दशकों तक काव्य पाठ करते रहे। जिसके चलते वह कस्बे में अत्यंत सम्मानित थे, और लोग उन्हें बाबूजी कहकर पुकारते थे। वह सहृदय एवं मिलनसार शख्सियत की धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। बढ़ती उम्र के साथ ही वह कुछ वर्ष पहले फफूंद छोड़कर औरैया अपने दामाद संजय बाबू श्रीवास्तव एडवोकेट के मोहल्ला ब्रह्म नगर स्थित आवास पर ही रह रहे थे। जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। इसके साथ ही उनके निधन की खबर पर शहर के तमाम बुद्धिजीवी, संभ्रांत नागरिक ब्रह्म नगर पहुंच गये। इसके साथ ही उपरोक्त साहित्यकार की मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह यमुना शेरगढ़ घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*