औरैया28जुलाई*उतरते समय ट्रेन से फिसला बुजुर्ग,ऊपर से गुजर गई मेमो ट्रेन*
*औरैया।* इटावा से कानपुर जाने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन से गुरूवार सुबह अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैरदान से पैर फिसल जाने से बुजुर्ग पटरी पर ट्रेन के नीचे आ गया और ऊपर से मेमो गुजर गई। हादसे में एक पैर कट गया। लोगों ने गम्भीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
असेनी दिबियापुर निवासी 63 वर्षीय इस्माइल खां इटावा से अपनी बेटी नूरी पत्नी कल्लू खान निवासी नहर बाजार अछल्दा के साथ अछल्दा आ रहे थे। मेमो ट्रेन अछल्दा स्टेशन अपर आकर रुकी तो बेटी उतर गई और फिर जल्दी उतरने के चक्कर मे पैर फिसल गया और इस्माइल प्लेटफार्म और पटरी के बीच आ गया तब तक ट्रेन चल दी।लोग चिल्लाए लेकिन मेमो ट्रेन की स्पीड बढ़ गई थी। मेमो ट्रेन से सीधा पैर घुटनों के नीचे साइड का कटकर अलग हो गया। वह प्लेटफार्म के पास ही चिपक गया। पूरी ट्रेन निकल जाने बाद घायल यात्री वेहोशी हालत में पटरी पर पड़ा हुआ था । यात्रियों ने पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर रखा। स्टेशन मास्टर ने एम्बुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस से रेलवे पुलिस जवान विनोद कुमार व सतेंद्र कुमार ने घायल यात्री को लेकर उपचार हेतु सीएचसी भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार बाद मिनी पीजीआई सैफ़ई रेफर किया गया है।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान