July 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया27मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

औरैया27मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

औरैया27मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

ऑटो चालकों की मनमानी, स्टैंड न होने से सड़क पर खड़े होते हैं ऑटो*

*आए दिन एंबुलेंस सहित इमरजेंसी वाहन फसते है जाम में*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*अजीतमल,औरैया।* कस्बा बाबरपुर अजीतमल में यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई है। मुख्य तिराहे पर सुबह से ही ऑटो की कतारें लग जाती हैं। इससे आम लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कत होती है। स्थिति यह है कि नगर पंचायत ने ऑटो चालकों के लिए कोई स्टैंड निर्धारित नहीं किया है। ऑटो चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़े करते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। तिराहे पर न तो ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था है और न ही कोई इंट्री नियम लागू है।
बाबरपुर-अटसू रोड पर मुख्य बाजार होने के कारण पहले से ही भीड़ भाड़ रहती है।इस पर अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। सड़क इतनी संकरी हो गई है कि बड़े वाहनों के आने-जाने से जाम लग जाता है। इससे बाजार जाने वाली महिलाओं को विशेष परेशानी होती है। कई बार व्यापार मंडल ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने कई बार पैदल गश्त कर लोगों को हिदायत दी, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंभीर बात यह है कि जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से ऑटो स्टैंड के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में ही ऑटो चालक नियमों का पालन करते हैं, अन्यथा मनमानी जारी रहती है।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *छठे दिन भी आयोजित हुआ समर कैम्प*

 

 

*कम्प्यूटर की दी गयी विस्तृत जानकारी*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के श्री जनता इण्टर कॉलेज अजीतमल में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में चल रहे समर कैम्प के आयोजन के षष्ठम दिवस को विद्यालय में प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र/छात्राओं को क्रीड़ाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत द्वारा व्यायाम एवं योगाभ्यास कराया गया तथा इससे सम्बन्धित जानकारी विस्तार से दी गयी। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक (कम्प्यूटर एक्सपर्ट) सुधीर कुमार दुबे द्वारा कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, कम्प्यूटर पार्ट, टूल्स, टाइपिंग, वीडियो एडिटिंग, कार्टून बनाना एवं कलर करने की विस्तृत जानकारी दी गयी। अपने सम्बोधन में श्री दुबे ने कम्प्यूटर के असीमित परिणामों एवं अल्प दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रति दिन की भाँति सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित कराया गया। उक्त समर कैम्प प्रतिदिन प्रातः 7ः00 बजे से 10ः00 बजे तक 10 जून 2025 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। समर कैम्प में अभिभावकों से स्वीकृति/अनुमति प्राप्त छात्र/छात्राओं ने आयोजन में उत्साह से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रवक्ता यशेन्द्र कुमार सिंह, छोटे लाल, अवधेश कुमार, अजय कुमार, नन्द किशोर, मदन कुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहें।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *भोर सुवह तक चलता रहा मैया का दरबार*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*अजीतमल,औरैया।* तहसील क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर में रात्रि में माता रानी जगराता का आयोजन किया गया। जगराते में कानपुर से आयी जगराता की टीम सदस्यों द्वारा गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कानपुर से आएं गायक कलाकारों बेटा जो बुलायें, मां को आना चाहिए , तूने मुझे बुलाया सेरा वालि ये….. तेरा भवन सजा है फूलों से ,उन फूलों की महिमा खास है…..मैया का चोला है रग ला …..ओ जंगल के राजा, मेरी मैया को लेके आ जा, गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी तथा भोर सुवह तक चले मातारानी के जगराते के भक्त गण भक्ति के रंग में सरा बोर बने रहें। सुबह मातारानी की आरती एवं कार्यक्रम के सयोंजकसुनील माथुर ने सभी को प्रसाद का वितरित किया गया। इस अवसर क्षेत्र के सैकड़ों भक्त मौजूद रहें।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *सच्चे भाव के बिना प्रभु नहीं मिलते- आचार्य सोनू शास्त्री*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*दिबियापुर,औरैया।* जिले के दिबियापुर नगर के समीप कंचौसी मोड़ के सटे गांव लुखरपुरा में भागवत के अंतिम दिन में भागवत के अंतिम दिन सुदामा चरित्र में भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का वर्णन बड़े अच्छे से आचार्य स्वामी शास्त्री ने बताया द्वारका युग में जिस तरह से दोस्ती का एक नया आयाम दिया है जो अपने सगे भाइयों से भी अच्छी भूमिका निभाता है क्योंकि जिस तरह से सुदामा ने दोस्ती के नाम पर छल कपट किया उसी के अंतर्गत भगवान कृष्ण ने सुदामा को गरीबी में रहने का श्राप दे दिया है सुदामा को गरीबों का बहुत सामना करना पड़ा जिसके लिए वह एक-एक दाने को तरस गया। शास्त्रों में कहा गया है कि- गुरू से कपट मित्र से चोरी या निर्धन या कोड़ी। लेकिन कहा यह भी जाता है यदि भगवान बिगड़ता है तो एक दिन सुधारता भी है और भगवान के यहाँ देर है लेकिन अंधेर नहीं है। आगे कहा कि भगवान को अगर प्राप्त करना तो सच्ची श्रद्धा एवं विश्वास के साथ ही उनको प्राप्त किया जाता है तभी इंसान का इस माया रूपी दुनिया से उद्धार होगा।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा*

*पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए फल-फूल व मिठाई की अर्पित*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*औरैया।* सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की। इस अवसर पर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर बरगद वृक्ष के समक्ष पूजा अर्चना की।
.सुहागिनों ने अक्षय वट की परिक्रमा करते हुए वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी व्रतियों ने पति की लंबी आयु की कामना की। वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाओं ने संपूर्ण श्रृंगार कर वट वृक्ष को धागा से लपेटे हुए सात बार वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। मान्यता यह है कि इस व्रत को करने से महिलाएं आजीवन सुहागिन रहती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं का एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना करती हैं। वट वृक्ष को धागा से बांधकर उस पर फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित किए। कुछ महिलाओं ने व्रत भी रखा था। वट सावित्री की कथा महाभारत में वर्णित है। इस कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से उनका जीवन वापस मांग लिया था।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा मौके पर मौत*

 

 

*-मृतक पिता-पुत्र मूल रूप से जाजेपर इटावा निवासी हैं वर्तमान में वह बर्रा कानपुर में रहने वाले हैं*

 

*-एक अन्य वृद्ध डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुआ घायल रेफर*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित जालौन चौराहा के समीप आज सोमवार को डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौद दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य वृद्ध डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सक ने 100 शैय्या अस्पताल चिचोंली रेंफर कर दिया। इसके अलावा मृतक पिता-पुत्र को पोस्टमार्टम के लिए मुर्चरी भेज दिया गया। दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है। जिस पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। .जनपद कानपुर नगर बर्रा निवासी अनुज 18 वर्ष अपने पिता सुरेंद्र 45 वर्ष पुत्र अमर सिंह मूल निवासी जाजेपुर थाना सिंडौस जिला इटावा के साथ आज सोमवार को सुबह करीब 10: 30 बजे कानपुर बर्रा से किसी काम से जनपद भिंड मध्य प्रदेश वाइक से जा रहें थें। उनकी वाइक जैसे ही औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित जालौन चौराहा के समीप पहुंची उसी समय एक डंपर ने पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे बाइक सवार उपरोक्त पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल उक्त वृद्ध को एम्बुलेंस से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वृद्ध बदहवास हालत में होने के कारण अपना नाम पता नहीं बता सका। उधर दुर्घटना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचोंली भेज दिया। पिता-पुत्र को कुचलने के बाद चालक डंपर सहित भाग जाने में सफल रहा। पुलिस डंपर एवं चालक का पता लगाने में जुटी हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ललितेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में मृत पिता-पुत्र को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर एवं चालक की तलाश की जा रही है।
[5/27, 7:12 AM] +91 96283 30454: *उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने प्रांतीय आवाह्न पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

 

*शहीद दिवस के तहत व्यापारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद वरिष्ठ व्यापारियों को किया गया सम्मानित*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

*औरैया।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के तत्वाधान में प्रांतीय आवाह्न पर आज सोमवार 26 मई को स्थानीय पोरवाल धर्मशाला में व्यापारी शहीद दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारी बंधुओ ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए जो व्यापारी पुलिस की गोलियों एवं लाठियों से दिवंगत हो गयें थे उनकी याद में शहीद दिवस मनाया गया। इसके अलावा कुछ बड़े व्यापारियों का सम्मान भी किया गया। . उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों में संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जो भी संभव होगा वह सभी यथा संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ व्यापारी रवि शंकर शुक्ला, मलखान सर्राफ, शिवकुमार श्रीवास्तव, रामकुमार बिश्नोई, हाजी लईक भाई, रामू गुप्ता, आनंद नाथ गुप्ता व अरुण अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पुलिस की गोलियों एवं लाठियों से मारी गई व्यापारियों को 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी ।व्यापारी शहीद दिवस के मौके पर जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, दीपक अग्रवाल, अमर बिश्नोई, रामू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, मनीष गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, रानू पांडे, मयंक शुक्ला एडवोकेट, अवधेश तिवारी, रितेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, दीपक पुरवार, रोहित दुबे, अनुपम गुप्ता, नरेश गुप्ता घी वाले, अशोक दुबे, मनोज दीक्षित, समरान नसीब, आकाश गुप्ता, शिवम सिंह, माधव तिवारी, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अरुण अग्निहोत्री सहित कई व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.