औरैया25जून24*लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल व रुपये बरामद
फोटो – गिरफ्तार अभियुक्त
अजीतमल/औरैया। गत 24 जून को थाना अजीतमल टीम द्वारा लूट की घटना का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को मय लूट के 03 अदद एण्ड्ऱॉयड मोबाइल व 650 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल हीरो सप्लेण्डर व एक अ तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 24 को वादी राजवीर सिंह उर्फ शीलू पुत्र स्व लल्लू निवासी नई बस्ती मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया के साथ चार अज्ञात लोगो द्वारा मोबइल व रुपये छीनने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये इमलिया ओवरब्रिज थाना अजीतमल पर चेकिंग लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सर्विस रोड से एक मोटर साइकिल आयी जिस पर चार लड़के सवार थे। पुलिस टीम को अचानक ओवर ब्रिज के नीचे देखकर उन्होने मोटर साइकिल को भगाने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम ने घेरकर मोटर साइकिल को रुकवा लिया और चारों से पूछताछ की गई तो अपना नाम व पता क्रमशः योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 30 वर्ष, अंकित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम आशा थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष, नितुल प्रताप सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष, शैलेश कुमार उर्फ अंशू पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष बताया। चारो की जामा तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से मु0अ0सं0 292/2024 से सम्बन्धित मोबाइल व 650 रू व लूट के अन्य 02 अदद एण्ड्ऱॉयड मोबाइल व अभियुक्त योगेन्द्र सिंह के कब्जे से एक अदद तंमचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 वरामद हुये। उपरोक्त चारो की गिरफ्तारी नियमानुसार की गई। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 292/2024 में धारा 392/411 की बढोत्तरी व अभियुक्त योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक के बिरुद्ध मु0अ0सं0 293/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूंछतांछ के दौरान बताया गया कि बताया कि दिनाँक 23 जून 2024 को रात में अजीतमल से आगे हाइवे के थोङा पहले तिराहे पर एक आटो रिक्शा वाले का वीवो एण्डॉयड मोबाइल व 800 रू छीन लिया था और हम चारों लोग इसी मोटर साइकिल से भाग गये थे ।साथ ही हम चारो लोगो ने रियलमी मोबाइल साईं मन्दिर के पास हाइवे कोतवाली औरैया क्षेत्र से साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति से लूटा था । अभियुक्त योगेन्द्र सिंह ने बताया कि टेक्नो वाला मोबाइल मेरा स्वंय का है जिसे मैने करीब एक माह पहले औरैया से खरीदा था । सभी ने बरामद रुपयों के सम्बन्ध में बताया कि जो रुपये आटो रिक्शा वाले के पास मिले थे उन्हें हम सभी ने आपस में बराबर-बराबर बाँट लिया था। उनमें से कुछ रुपये खर्च हो गये हैं । अभियुक्तगण से बरामद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर संख्या-UP79 एसी 4417 के सम्बन्ध में पूँछने पर अभियुक्त अंकित कुमार ने बताया कि यह मोटर साइकिल उसकी है और वही उसे चलाता हैं इसी मोटर साइकिल से वह मिलकर लूटपाट करते हैं और इसी मोटर साइकिल से इन लोगों ने दिनाँक-23 जून 2024 को आटो रिक्शा वाले से मोबाइल व रुपये लूटे थे । साहब हम लोग पहले वाहन की बुकिंग करते हैं और दो लोगों को उसमें बैठा देते हैं सूनसान जगह पर बैठे इनके साथी वाहन को रुकवा लेते हैं और सभी मिलकर लूटकर भाग जाते हैं और इसी तरह चारों लोगों ने आटो रिक्शा वाले का मोबाइल व रुपये लूटे थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।