औरैया25जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की महत्वपूर्ण खबरें
कलर में उतरे करंट की चपेट बनाने से युवक झुलसा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
– कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी में किराए पर रहता था मृतक
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसपी आवास स्थित काशीराम कॉलोनी में किराए पर रह रहे एक युवक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद कानपुर देहात के औरंगाबाद निवासी उदय कुमार पुत्र महेश कुमार गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह औरैया के एसपी आवास स्थित एक काशीराम कॉलोनी में किराए पर रहता था। मंगलवार की सुबह वह घर में लगे कूलर को बंद करने के लिए पहुंचा कि तभी उसमें अचानक से करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से उदय गंभीर रूप से झुलस कर वहीं पर गिर पड़ा। जब उसकी पत्नी प्रेमलता ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो उसने चिल्लाना शुरू किया। आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसके शव को लेकर कॉलोनी आ गए। थोड़ी देर बाद उन लोगों को यह महसूस हुआ कि जैसे उदय की सांस चल रही है। इस पर वह लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां पर भी उसे मृत घोषित किया गया। इस पर वह सरकारी अस्पताल ले आए। जहां पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कालौनी के लोगों ने बताया कि मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है तथा उसकी पत्नी प्रेमलता वर्तमान में गर्भवती है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
[25/06, 9:05 pm] Vinod Yadaw Auraiya: *विद्युत करंट की चपेट में आकर कीमती बहुत भैंस मरी*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहानी खुर्द में खेत में लगे विद्युत पोल में करेंट उतरने से दो भैंस उसकी चपेट में आ गई। करेंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मर गई। ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया है।
क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामजीत ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने मवेशियों को घास चराने खेतों पर ले गया था। दो से तीन भैंस घास चरते चरते गांव के धर्मनारायण के खेत में गड़े विद्युत पोल के पास पहुंच गई। इसी बीच उनमें से एक भैंस का शरीर विद्युत पोल के निचले क्षतिग्रस्त हिस्से में निकले सरिए से उतरे करेंट से छू गया, जिसके कारण उसकी तड़प तड़प कर मर गई, वही अन्य पशु भी करेंट की चपेट में आ गये, लेकिन जैसे-तैसे उनकी जान बच गई। भैंस को बचाने दौड़े भैंस मालिक नरेंद्र विद्युत करेंट के चलते भैंस को नहीं बचा सजा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग को जय को बताया है।
[25/06, 9:08 pm] Vinod Yadaw Auraiya: *आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत*
*सहार,औरैया।* सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुर्वा जैन में आज मंगलवार दोपहर दो बजे तेज गरज व बारिश साथ साथ तेज हवा चली जिसके चलते पुर्वा जैन की
रहने वाली अंशिका पुत्री अभय प्रताप उम्र ग्यारह वर्ष जो खेत पर बकरी चराने गयी थी। तेज बारिश में घर नही पहुँच पाई थी। अंशिका व उसके साथ करीब चार पाँच और बच्चे थे जो बकरी चराने गये थे। गाँव के रहने वाले रितिक पुत्र तेजसिंह ने अंशिका के घर जाकर माँ प्रियंका देवी को बताया कि अंशिका आम के पेड़ के नीचे गिर गयी है, जो तड़प रही है। माँ व आस-पास के लोग भागते हुए खेत पर पहुँचे, तो देखा कि अंशिका तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे पडी है। देखने पर पता चला की वह मर गयी है, फिर उसको घर लाया गया। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गयी। जानकारी पर सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुँचे, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
[25/06, 9:11 pm] Vinod Yadaw Auraiya: *अवैध खनन में बुलडोजर और ट्रैक्टर ट्राली सीज*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के नगला जमुना में मिट्टी की अवैध खनन ग्राम सभा मे सोमवार शाम को बुलडोजर से हो रही थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर समेत मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली थाना लाकर सीज कर दी गई। क्राइम प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया वाहनों को सीज कर एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी गई।पुलिस ने दो दिन पूर्व शनिवार को भी अवैध खनन में दो इजंन ट्राली समेत ट्रैक्टरों को सीज किया जा चुका है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।