February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरें

औरैया24मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरें

[3/24, 21:09] Ram Prakash Sharma: *रूपपुर सहार से रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती शुरू*

*बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में उपभोक्ता बुरी तरह हो रहे हलकान*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र रूपपुर सहार के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रति अपनाए जा रहे हो अपेक्षा पूर्ण रवैए के चलते विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती शुरू कर दी गई है जिससे भीषण गर्मी में इस विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बहादुरपुर फीडर व पुर्वा रामदास फीडर से संबंधित लगभग आधा सैकड़ा गांवों के उपभोक्ताओं को विद्युत अभाव में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। भले ही शासन व प्रशासन द्वारा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखे जाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन विद्युत उपकेंद्र रूपपुर सहार के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षा पूर्ण रवैए के चलते यह दावे पूरी तरह खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। दिन के समय भी बिजली छिन्न-भिन्न रहती है और शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है और फिर कई-कई घंटे अचानक बिजली ठप कर दी जाती है जिससे लोगों की रातों की नींद हराम हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जिलाधिकारी व अधिशाषी अभियंता विद्युत शिकायती पत्र भेजकर जल्द मामले की जांच कर रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती शीघ्र बंद कराए जाने की मांग करते हुए समस्या का निराकरण न होने पर इसके खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाने की भी चेतावनी दी है।
[3/24, 21:09] Ram Prakash Sharma: *बकरी की मारपीट पर पिता-पुत्री के खिलाफ शिकायत*

*बिधूना,औरैया।* कुचैली गांव में खेत में घुसी बकरी को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुचैली निवासी गजराज सिंह पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बकरी गांव के ही श्याम सुन्दर उर्फ छोटे के खेत में घुस गई जिस उन लोगों ने बकरी को जमकर मारा पीटा और उलाहना देने पर श्याम सुन्दर व उनकी पुत्री सोनल ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
[3/24, 21:10] Ram Prakash Sharma: *दो पक्षों में लाठी-डंडे चले 3 घायल*

*बिधूना,औरैया।* बिजौरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजौरा निवासी शिववीर पुत्र जीवा लाल व सोनू व सनी पुत्रगण गोविंद के बीच पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों में गुरुवार को गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने लगे जिससे दोनों पक्षों के उपरोक्त तीनों लोग घायल हो गए। पटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

Taza Khabar