औरैया24नवम्बर*आज कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा एवं जनसम्पर्क अभियान औरैया शहर एवं मेन मलबाजार में।*
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, आदरणीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आव्हान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी औरैया के निर्देश पर *महँगाई भगाओ -भाजपा हटाओ जनजागरण प्रतिज्ञा पदयात्रा आज 24/11/2021 को राजीव गांधी विद्यालय औरैया से प्राम्भ हुई। बस्तियों से होते हुए जालौन चौराहा से होकर औरैया के मेन बाजार, गल्ला मंडी, सब्जी बाजार, सुभाष चौराहा से औरैया तहसील कार्यालय पर समाप्त हुई।*
पूरे बाजार पदयात्रा निकालते हुए जनसम्पर्क के दौरान दुकानदारों, आमजन, शहर के निवासियों को महंगाई, बेरोजगारी के बारे मे जागरूकता की एवं कांग्रेस की प्रतिगाएँ के बारे में चर्चा एवं जानकारी दी गई। इस दौरान जालौन चौराहा एवं सुभाष चौक पर नुक्क्ड़ सभा का आयोजन किया गया एवं शहीद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक आदरणीय सुभाषचंद्र बोस जी एवं आदरणीय गेंदा लाल दीक्षित जी के मूर्ती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस पदयात्रा एवं जनसम्पर्क अभियान में *श्री शैलेन्द्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष: कांग्रेस कमेटी औरैया, मनोज कुमार पाल, जिलाध्यक्ष: युवा कांग्रेस कमेटी औरैया, श्री रानू दुबे, जिला अध्यक्ष: किसान कांग्रेस, श्रीमती रेशमा बेगम, जिला अध्यक्ष:महिला कांग्रेस औरैया, श्री इंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक औरैया, श्री शिवशंकर लाल दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष: जिला कांग्रेस कमेटी, श्री विवेक अग्निहोत्री, श्री शरद अग्रवाल, युवा नेता श्री पंकज चौधरी, श्री निखिल सिंह, श्रीमती वंदना चौधरी* एवं क्षेत्र के PCC सदस्यगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता/ पदाधिकारीगण सहित दर्जनों साथी शामिल हुए।
धन्यवाद सहित
आपकी
*सरिता दोहरे*
सचिव: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
सम्भावित उम्मीदवार: 204 (सु०) औरैया सदर विधानसभा।
9536680780

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!