औरैया24अप्रैल*यमुना तट मार्ग पर स्थित पिंडदान स्थल पर चला सफाई अभियान
० दिवंगत व्यक्ति के मोक्ष हेतु किया जाता है पिंडदान ० पिंडदान स्थल के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण हेतु ग्राम प्रधान को सौंपा गया मांग पत्र* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण हेतु विगत 7 वर्षों से अनवरत जनहित में सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे औरैया नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित पिंडदान स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से पिंडदान स्थल की साफ-सफाई की, अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि व्यक्ति के मरणोपरांत दिवंगत व्यक्ति की अंत्येष्टि से पूर्व उसके मोक्ष हेतु आचार्य द्वारा पिंडदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाती है, जिससे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार सीधे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। सफाई अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में मौजूद समिति के सदस्यों द्वारा क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण हेतु सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, कार्यक्रम में सभासद छैया त्रिपाठी ने बताया कि पिंडदान स्थल पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 पार्थिव शरीरों की प्रतिदिन पिंडदान प्रक्रिया की जाती है, गौरतलब है कि एक दिवंगत व्यक्ति के साथ सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, अर्पित दुबे एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होने पर ग्रीष्म ऋतु की तपती धूप या बारिश के मौसम में शव यात्रा के साथ आए हुए लोगों को राहत मिलेगी, सफाई अभियान के समापन पर पिंडदान स्थल के कायाकल्प हेतु कस्बा खानपुर ग्राम प्रधान शफीक खां को समिति द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। अभियान में प्रमुख रूप से बैंक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुनील अवस्थी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) शिव प्रताप सिंह पाल, सभासद पंकज मिश्रा, ऋषभ पोरवाल, ललित शर्मा, मनीष पुरवार (हीरु), अनूप बिश्नोई, आनन्द गुप्ता (डाबर), रमेश प्रजापति (हेलमेट बाबा), रानू पोरवाल, देवेंद्र गुप्ता, अर्पित गुप्ता, कपिल गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रानू पोरवाल, सतीश कुमार, यश गुप्ता, आदित्य पोरवाल, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, आदित्य लक्षकार, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर