औरैया24अप्रैल*एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक*
*अलविदा जुमा व ईद को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक*
*फफूंद,औरैया।* रविवार को थाना परिसर में आगामी अलविदा जुमा व ईद के त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नगर व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने पहुंचकर अपने अपने विचार रखे। और आने वाले अलविदा जुमा व ईद के त्यौहार को मिलजुल कर मनाने की बात कही।
बैठक के दौरान समाजसेवी मानवेन्द्र पोरवाल उर्फ बब्बू भैया ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे सदर एसडीएम मनोज कुमार ने सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि आगामी अलविदा जुमा व ईद के पर्व पर आवारा जानवरों को बंद करने और नगर व ईदगाह के रास्ते की साफ सफाई से अवगत कराया, वहीं समाजसेवी बेंचेलाल कोरी ने फफूंद की चरमराई विद्युत व्यवस्था से अवगत कराकर उसे सुचारू रूप से चालू कराने की अपील की। वहीं पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खाँ ने सदर एसडीएम को फफूंद की गंगा-जमुनी तहजीब से अवगत कराते हुए नगर में हिन्दू मुस्लिम त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने की बात कही। वहीं भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे ने नगर में भी एक मंडी समिति बनवाये जाने की अपील की। वहीं रेनू गुप्ता ने नगर के चमनगंज तिराहे पर पूर्व में संचालित पीएचसी को पुनः बहाल करने की बात कही।अंत मे बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सदर ने सभी सम्भ्रांत लोगों की बातों को सुनते हुए बैठक में आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया और किसी भी त्यौहारों पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान ने देने की बात कहते हुए उन अफवाहों की जिला प्रशासन के अधिकारियों से पुष्टि करने की बात कही।और आगामी ईद के पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।इस अवसर पर थाना अध्यक्ष ललिता कुमारी, समाजसेवी इजहार अहमद खान, मु०आसिफ, भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे, कंचन श्रीवास्तव, मानवेन्द्र पोरवाल, पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खा, सत्तार कुरैशी, सुरेश अवस्थी, सलीम अहमद, बेचेलाल कोरी, सभासद शब्बीर क़ुरैशी, शिव कुमार राजपूत, प्रधान कल्लू व बब्लू शर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR