[5/21, 17:52] Ram Prakash Sharma: *हाईवे समेत कई जगह सवारियां ढोते डग्गामार वाहन*
*औरैया।* प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंड 48 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। अवैध वाहन स्टैंड व डग्गामारी को लेकर पुलिस प्रशासन बेशक सक्रिय हुआ है। इसके बावजूद तीसरे दिन मुख्यमंत्री का आदेश दिखाई नहीं दिया। शहर के हाईवे एवं चौराहों के इर्द-गिर्द डग्गामार वाहन सवारी भरते नजर आये। अस्थाई स्टैंड पर रोज की तरह वाहन चालकों ने सवारियां भरी। आला अधिकारियों को दिखाने के लिए सुभाष चौराहा पर पुलिस प्रशासन एक्टिव दिखाई दिया। पुलिस के दरोगा व सिपाही ऑटो चालकों को खदेड़ते देखे गए। शनिवार को सभी जगह एक जैसा नजारा था।
नरायनपुर स्थित प्रधान डाकघर के समीप औरैया से जौरा , बहादुरपुर जाने के लिए ऑटो स्टैंड संचालित है। जहां अक्सर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिसके चलते वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री के निर्देश का वाहन स्टैंड पर कोई असर नहीं दिखा। रोज की तरह वाहन चालक सवारियां भरते नजर आये, और सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते रहे। इसी तरह से औरैया से दिबियापुर के लिए बसें संचालित होती हैं , जिसके लिए नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने दिबियापुर बस स्टैंड बनाया गया है। बावजूद इसके अक्सर कई गाड़ियां रोड पर खड़ी होती हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के समीप औरैया फफूंद बस स्टैंड के लिए बसें रोड पर खड़ी होती हैं। रोड पर बसें खड़ी होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। राहगीरों व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
शहर के सुभाष चौराहे पर सबसे अधिक ऑटो खड़े होते हैं। ऑटो चालक सवारियां भरने के लिए सड़क के दोनों ओर जाम लगा देते हैं। ऐसे में प्रशासन की सख्ती के बाद शनिवार को पुलिस एक्टिव रही। पुलिस फौरी तौर पर ऑटो चालकों को खदेड़ती रही। वाहन चालक कुछ आगे चलकर रुक जाते और सवारियां भरने लगते हैं। पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच कई घंटे आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। जालौन चौराहा पर वाहन चालक सवारियों के इंतजार में खड़े थे। खानपुर चौराहा पर होमगार्ड माइक से गाड़ियां हटाने के निर्देश दे रहे थे। जबकि वाहन चालक सवारियां भरने में व्यस्त दिख रहे थे।
डग्गामारी पर किसी तरह का अंकुश नहीं दिखाई दिया। जगह-जगह वाहन सवारियां भरते रहे। हाईवे पर भाड़ा वाहनों में सवारियां यात्रा करती देखी गई। इसी तरह से तहसील के पीछे संचालित ऑटो स्टैंड पर अक्सर सवारियों की भीड़ रहती है। ऑटो चालक कई बार सवारियों को ले जाने के लिए आपस में झगड़ने लगते हैं। कई बार लड़ाई बड़ा रूप ले लेती है। पुलिस प्रशासन शहर में संचालित इन अवैध वाहन स्टैंडों की और कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सभी चौराहे पर वाहन चालक सवारियां भरते देखे जा सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर में डग्गामारी हो रही है। शहर के अंदर डग्गामार वाहन खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। वही हाईवे पर भाड़ा वाहन सवारियां ढो रहे हैं। वाहनों के लिए सुबह से ही हाईवे किनारे यात्रियों की भीड़ जुट जाती है। कम किराए के लालच में यात्री जान जोखिम में डाल भाड़ा वाहनों पर यात्रा करने से गुरेज नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री के फरमान का कहीं असर दिखाई नहीं दे रहा है।
[5/21, 19:12] Ram Prakash Sharma: *रानी अवंती बाई स्मारक का लोकार्पण प्रधानमंत्री कार्यालय सचिव एनबीएस राजपूत करेंगे*
*28 मई को नारायणी मंडपम दिबियापुर में प्रबुद्ध सम्मान सम्मेलन का होगा आयोजन*
*औरैया।* आगामी 28 मई 2022 को अमर शहीद रानी अवंती बाई स्मारक पुस्तकालय के मुख्य द्वार का एवं महिला वाचनालय हाल का लोकार्पण मुख्य अतिथि एनबीएस राजपूत आईएएस सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार एवं केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह लोधी व विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज बुलंदशहर अतिबल सिंह राजपूत , राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक , एसपी वर्मा चेयरमैन वेदांता ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट देल्ही, शोभाराम सिंह राजपूत चुनाव कार्यालय प्रभारी, सांसद साक्षी महाराज उन्नाव, लाखन सिंह एडवोकेट पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , संयोजक अमर सिंह राजपूत प्रबंधक अवंतीबाई पुस्तकालय होंगे। उक्त जानकारी योगाचार्य अनिल राजपूत ने दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जैतापुर , जनेतपुर , रहट का पुरवा, गाजीपुर, महटोली, शंकरपुर , दयालपुर, नरायणपुर सहित दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों को आमंत्रित किया। इसके साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन एवं सम्मान समारोह उसी दिन यानी 28 मई को नारायणी मंडपम दिबियापुर में होगा। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरजोर अपील की है।
[5/21, 23:12] Abhishek Achhalda: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल ₹9.50 सस्ता और डीजल ₹7 सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी
केंद्र सरकार का बहुत बड़ा फ़ैसला, देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीज़ल 7 रुपए सस्ता और 12 सिलेंडर तक 200 रुपए सस्ता
उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी मिलेगी।
[5/21, 23:12] Abhishek Achhalda: *धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देती भारतीय रेल*
*रेल मंत्रालय की योजना के तहत भारत की राजधानी दिल्ली से नेपाल के जनकपुर तक पहली ‘भारत गौरव ट्रेन’ 21 जून से चलाई जा रही है, जो रामायण सर्किट पर श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी*
 
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रतापगढ़31अक्टूबर25* सपूत DIG राजीव पाण्डेय को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
लखनऊ31अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*