[22/11, 8:51 PM] Ram Prakash Sharma: *अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल*
*बिधूना,औरैया।* सोमवार को अलग अलग घटित घटनाओं में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई एवं कानपुर रिफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के समीप अपनी ससुराल तिर्वा से बुलट बाइक पर सवार होकर अमीन 35 पुत्र यूसुब अली एवं उनकी पत्नी इशरत 22 निवासी भटपुरा थाना एरवाकटरा एवं दूसरी बाइक पर कुठर्रा थाना फफूंद में रिश्तेदारी में निमंत्रण खाकर बाइक पर सवार होकर रामेन्द्र कुमार पुत्र महादेव 53 तथा योगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र 45 निवासी ड़ढोनी थाना सौरिख जनपद कन्नौज अपने घर जा रहे थे। दोनो बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के रठगांव के समीप जैसे ही पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही इको कार ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। जिससे चारों गम्भीर घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई रिफर कर दिया।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली के समीप हुई। बतादें मोपीड पर पीयूष पुत्र मनोज कुमार 20 निवासी भटौली कानपुर से आयी प्रभा को मोपेड से बिधूना से लेकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही गांव के समीप पहुंचा तभी प्रभा की धोती मोपेड में फस गयी। तेज मोपेड से बुआ भतीजा जमीन पर गिरकर गम्भीर घायल हो गये। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर के लिये रिफर कर दिया।
[22/11, 9:03 PM] Ram Prakash Sharma: *चोरी का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामशरण पाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। बीते 19/20 नवम्बर की रात चोर ने उनके घर के अंदर वाले कमरे में रखे बक्से व सेफ से 53 हज़ार नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था। तहरीर में रामशरण ने अपने बड़े पुत्र पर शक जाहिर करने का भी जिक्र किया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
[22/11, 9:40 PM] Ram Prakash Sharma: *अजीतमल क्षेत्र के गांवों में पहुंच रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा*
*अजीतमल,औरैया।* देश में बढ़ रही महंगाई व अन्य समस्याओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी की अगुवाई में मे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिज्ञा पदयात्रा के बैनर तले विरोध प्रकट किया जा रहा है। जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजीतमल क्षेत्र के कई गांवों में यात्रा निकाली। कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश कमेटी की सदस्य सरिता सिंह, जिला अध्यक्ष शिव वीर दुबे, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रजापति की मौजूदगी में 14 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली यात्रा में क्षेत्र के गांवों में यात्रा पहुंच रही है यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेश कमेटी की सचिव सरिता सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता वह किसानों की जेब खाली कर रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद, दैनिक उपयोग की वस्तुएं की कीमत आसमान छू रही है वर्तमान सरकार पूंजीपति लोगों की सरकार है ,प्रतिज्ञा यात्रा 24 नवंबर तक क्षेत्र में गांव गांव पहुंचेगी। यात्रा क्षेत्र के सिकरोड़ी, भूरेपुर कला, दलेलनगर मुरादगंज, शहबाजपुर , अमावता आदि गांव में विरोध प्रदर्शन किया गया। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद शाकिर अहमद, इश्तियाक अहमद, राम कुमार अवस्थी, पंकज चौधरी, राम सिंह ,इंद्र सिंह, निखिल सिंह प्रताप सिंह आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
[22/11, 9:40 PM] Ram Prakash Sharma: *श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ आज से*
*अजीतमल,औरैया।* मंगलवार से कस्बे के मौहल्ला अशोकनगर में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम में सरस कथा बाचक श्री धाम वृन्दावन से पधारे जितेन्द्र कृष्ण युगल सरकार महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जायेगा। कार्यक्रम आयोजक रवि जी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ किया जायेगा जो 01 दिसम्बर बुधवार तक चलेगा 02 दिसम्बर गुरूवार को पूर्ण आहूति एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होने भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
More Stories
लखनऊ6जुलाई25*राजधानी लखनऊ में फर्जी NSG कमांडो को किया गया गिरफ़्तार!!
जालौन6जुलाई25*कलेक्टरो ने जीता 20 करोड़ का ईनाम !!*
कौशाम्बी6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें