ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया21मई2023*ग्राम बेरी धनकर में भागवत कथा के प्रथम दिवस निकाली गई भव्य कलश यात्रा।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक
ग्राम बेरी धनकर में आज प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो की कथा स्थल से होते हुए मुख्य मार्गो और मुख्य मंदिरो से होते हुए वापस कथा स्थल पर समापन हुई। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। उसके बाद कथा का अमृत पान बाल ब्यास आचार्य हरिओम तिवारी निवासी दरवटपुर औरैया के द्वारा करवाया गया। भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण कर लेने मात्र से मनुष्य के समस्त पाप धुल जाते हैं। आज कलयुग में सबसे बड़ा फल देने वाला पुराण भागवत कथा पुराण है। आज से ही ग्राम में भव्य रास लीला का आयोजन भी होना है। कथा परीक्षित राजा देवी दुबे पत्नी स्वर्गीय गोविंद नारायण दुबे ने क्षेत्र की जनता से कथा पंडाल में कथा सुन कर अपने जीवन को सफल बनाने का निवेदन किया। कथा बाल ब्यास आचार्य हरिओम तिवारी जी के मुखार्यबिंदु से 12 बजे से शाम 5 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है। कथा और रास लीला के आयोजन में ग्राम व क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल* *05 मई 2026 , मंगलवार
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए