February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया20मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरे

औरैया20मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से औरैया की खास खबरे

[3/20, 19:49] Ram Prakash Sharma: *बलिदान दिवस पर होने जा रही चंबल क्रिकेट लीग-2022*,

*तैयारियां पूरी, बीहड़ी क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह*

*औरैया।* चंबल क्रिकेट लीग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसका उद्घाटन समारोह 23 मार्च को सुबह 9 बजे होगा। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर होने वाले चंबल क्रिकेट लीग-2022 को लेकर चंबल के बीहड़ी गांवों के नौजवानों और क्रिकेटप्रेमियों में खासा उत्साह दिख रहा है। कुख्यात दस्यु सरगना रहे सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान के ग्राम पंचायत में होने जा रहा यह ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट। चंबल के माथे से बदनामी का दाग मिटाकर नौजवानों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। चंबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित हो रही चंबल क्रिकेट लीग में कई जनपद के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन हाशिये का गांव कहे जाने वाले हुकुमपुरा में होने जा रहा है। चंबल क्रिकेट लीग के गौरवमयी उद्घाटन समारोह में भिंड जनपद के आईएएस अधिकारी विवेक केवी, न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी के संचालक चर्चित कोच नीरज शर्मा,  मुरैना जनपद से बिस्मिल सेना प्रमुख अजय सिंह सिकरवार, दिल्ली के सुविख्यात स्पोर्ट्स एंकर और कमेंटेटर राशिद हारून आदि शिरकत कर रहे हैं।
चंबल क्रिकेट लीग के संयोजक चंबल परिवार प्रमुख शाह आलम राना और व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
[3/20, 19:49] Ram Prakash Sharma: *विचित्र पहल ने यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया सफाई अभियान, प्राचीन विश्रांत के जीर्णोद्धार की मांग*
*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 7 वर्षों से अनवरत अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत रविवार को 130 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग दो कुंतल कचरा व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर स्थित जानलेवा प्राचीन विश्रांत काफी क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो चुकी है, विगत वर्षों में विश्रांत के निकट यमुना नदी में स्नान करने गए कई लोग काल के गाल में समा गए, जबकि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के काफी लोग अपनी आस्था के चलते कई धार्मिक पर्वों पर आस्था की डुबकी लगाने यमुना तट पर आते हैं, गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त विश्रांत पर स्नान के उपरांत महिलाओं को वस्त्र बदलने हेतु सुरक्षित स्थान नहीं है, समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय सांसद/विधायक व जिला प्रशासन से जनहित में यमुना तट पर विश्रांत के समीप शेड़ युक्त पर एक बड़ा बरामदा निर्माण कराने की मांग की हैं, जिससे धार्मिक पर्वो पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने यमुना तट पर स्थित गंदगी से सराबोर स्नान कुंड की भी सफाई की, जहां अंत्येष्टि के उपरांत लोग स्नान व दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धा सुमन के साथ तिलांजलि अर्पित करते हैं। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. ओमवीर सिंह, बैंक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरू), डॉ.मिथुन मिश्रा, रमेश प्रजापति (हेलमेट बाबा), अर्पित गुप्ता, अनिल पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, शिक्षक शिवम गुप्ता, अजय पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।
[3/20, 19:49] Ram Prakash Sharma: *बेटे के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन आक्रोशित, चौकी इंचार्ज पर लगाए आरोप*

*औरैया।* गहेसर गांव में एक माह पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी के न पकड़े जाने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत के आरोप लगाए है।
दिबियापुर के पास गहेसर गांव में 24 फरवरी को विनय दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पूरे मामले में कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। मामले में कई संगठन भी एसपी से मिलकर हत्या आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर चुके है। एसपी अभिषेक वर्मा ने भी घटनास्थल पर निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की थी। एक माह बीत जाने पर भी आरोपी अभी पकड़े नही गए है। परिजनों का कहना है कि इस मामले में हरचंदपुर चौकी प्रभारी कोई दिलचस्पी नहीं दे रहे हैं और पीड़ित पक्ष दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक महोदय को दिए प्रार्थना पत्र में एक बार हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है यदि जल्दी ही कार्यवाही नहीं हुई तो वह आत्महत्या को मजबूर हो सकते हैं। बताया कि गांव के दबंग परेशान भी कर रहे है। परिजनों ने जल्द गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है।
[3/20, 19:49] Ram Prakash Sharma: *लुटेरी दुल्हन शादी के बीस दिन बाद ही जेवर लेकर रफूचक्कर , पति खोजता फिर रहा*

*औरैया।* लुटेरी दुल्हन ने शादी के बीस दिन बाद ही पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। वह जेवर और 50 हजार नकद रूपये भी ले गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने दिबियापुर थाने में जाकर घटना की तहरीर दी और पत्नी को खोजने की गुहार लगाई।
बेला थाने के ग्राम औरो निवासी सुनील की शादी 27 फरवरी को बिहार निवासी सुगंधा के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह हंसी खुशी रह रहा था। शादी के तुरंत बाद ही पहली होली का त्यौहार पड़ने पर सुगंधा दिबियापुर के गांव सौंधेमऊ में रहने वाली अपनी बहन के यहां सुनील के साथ आई थी। इस बीच किसी युवक का फोन आया और सुगंधा उसे रिश्तेदार बताकर घूमने निकली और वापिस नहीं आई। जब सुनील ने रात तक न आने पर देखा तो जेवर व नकदी भी गायब थे। शादी को एक माह भी नहीं बीता था और दुल्हन सब लेकर फरार हो चुकी थी। इस पर पहले उसने खुद हर जगह तलाशने की कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुनील ने दिबियापुर थाने आकर घटना की तहरीर दी। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया है कि एक भतीजा बनकर फोन करता था और वह भी उसी दिन नवल का पुर्वा आया हुआ था जो मेरी पत्नी को मार्केट कस्बा दिबियापुर के बहाने ले गया और फिर दोनों का कहीं पता नहीं चल रहा। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है।