[5/20, 16:33] Neeraj Porwal Auraiya: *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया-*
वृद्धावस्था पेंशन में 65 लाख रुपये के घोटाले की जांच अब संयुक्त निदेशक समाज कल्याण करेंगे।
शासन ने दो समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल व भगवान सिंह को दोषी मानते हुए कार्रवाई के दिए निर्देश।
अधिकारियों, कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई किए जाने का भी दिया गया आदेश।
समाज कल्याण विभाग में अब अन्य योजनाओं की फाइलें भी जा रही है खंगाली।
वृद्धा पेंशन घोटाले के बाद अब अनुसूचित जाति अत्याचार मद में हेराफेरी किये जाने का भी लगा आरोप।
अनुसूचित जाति अत्याचार मद में भी 25 लाख रूपये की हेरा फेरी किये जाने का लगा आरोप।
दिबियापुर निवासी युवक ने अनुसूचित जात अत्याचार मद में हेरा फेरी की जांच कराने के लिए दिया है प्रार्थना पत्र।
सूत्रों की माने तो अभी तक समाज कल्याण विभाग द्वारा कई अभिलेख जांच अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराए गए।
औरैया समाज कल्याण विभाग का है पूरा मामला।
[5/20, 16:33] Neeraj Porwal Auraiya: *_डीएम व एडीएम ने लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जनहित में सूचना पत्र किया जारी।_*
औरैया 20 मई 2022 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जनहित में सूचना पत्रक जारी किया गया है। जनपद के जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी अब्दुल वासित ने पत्रक जारी कर लोगों से अपील की है कि प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां एवं बचाव में क्या करें क्या ना करें का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने पर जोर दिया। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौत की रोकथाम के लिए निम्न सावधानियां बरतें…. कड़ी धूप में बाहर ना निकले खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच में जितनी बार हो सके पानी पिए प्यास ना लगे तो भी पानी पिए। हल्के रंग के ढीले ढीले सूती कपड़े पहने धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें ।शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल ना करें, यह शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर और गर्दन पर रखें। अगर आपकी तबीयत ठीक ना लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे की लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दा, शटर आदि का इस्तेमाल करें । रात में खिड़कियां खुली रखें। फैन,ढीले कपड़े का उपयोग करें ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
*_क्या करें क्या ना करें।_*
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को ना छोड़े। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें। इससे हवा का आना-जाना बना रहे। नशीले पदार्थ शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बर्च बासी भोजन ना करें। खिड़की को रिफलेक्टर जैसे एलमुनियम पन्नी इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती है, काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। जहां तक संभव हो घर में ही रहे तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहे। संतुलित हल्का एवं नियमित भोजन करें। घर से बाहर अपने शरीर एवं सिर को कपड़े या टोपी से ढक कर रखें। आपात स्थिति में निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
[5/20, 16:33] Neeraj Porwal Auraiya: SDM से मिलकर ईओ ने मामले से कराया अवगत-की सुरक्षा की मांग
SP बोले होगी वैधानिक कार्यवाही
औरैया । नगर पंचायत बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में हुए बवाल के बाद अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने बताया कि उन पर हमला हुआ और उन्होंने दूसरे कमरे में भागकर खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल और कुछ सभासदों के ऊपर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने दिबियापुर थाने में दी तहरीर देते हुए कहा है कि गत 12 मई को उन्होंने नगर में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए मुनादी कराई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुनादी करने वाले कर्मचारी से लेटर मंगवाकर दुर्भावनावश नगर के दो व्यापारियों के नाम अपने स्तर से जोड़ दिए थे, जिससे मुनादी के दौरान व्यापारियों ने अपने नाम के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रबल विरोध दर्ज करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की थी, इस बात की सूचना भी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी थी। इस पर उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया था। आज ईओ मोनिका उमराव ने SDM सदर मनोज सिंह से मुलाकात कर मामले से अवगत करते हुए बताया कि मैं अपनी बेटी के साथ अकेली रहती हूं कृपया मुझे सुरक्षा मुहैया करायी जाये, उक्त मामले में एफआईआर दर्ज न कराने का दबाव बनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मेरा (अधिशासी अधिकारी का) लगातार मानसिक शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। दिबियापुर थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र का कहना है कि अधिशाषी अधिकारी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अध्यक्ष समेत दो सभासदों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना को उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गयी है, जल्द ही इस मामले में दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
[5/20, 16:17] Ram Prakash Sharma: *21 या 22 मई को अछल्दा रेलवे फाटक रहेगा बंद*
*औरैया।* रेलवे फाटक संख्या 14-सी अछल्दा रेलवे स्टेशन के पश्चिम ओर किलोमीटर 1119/05-07 में स्थित है, पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य 21 मई 2022 से 23 मई 2022 तक सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। अतः उपरोक्त रेलवे फाटक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा।
[5/20, 19:34] SP Bajpai Dbpr: आवश्यक सूचना
आज शाम 6:00 बजे दिबियापुर सीएससी से इकट्ठा होकर फफूंद चौराहे पर होगा अखिलेश यादव का पुतला दहन
ज्ञानवापी मामला कोर्ट में है इस बीच अखिलेश यादव ने सनातनी हिंदुओं को आहत पहुंचाने बाला बयान सामने आया है उन्होंने कहा कहीं भी पेड़ के नीचे पत्थर रख दो एक लाल झंडा लगा दो वही मंदिर बन जाता है अयोध्या में श्री राम जी की मूर्तियां रातों-रात भाजपा ने लगवा दी
तालिबानी सोच रखने वाले अखिलेश यादव द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में मियां अखिलेश का पुतला दहन किया जाएगा सभी सनातनी हिंदू भाइयों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में आज शाम 6:00 बजे दिबियापुर सरकारी अस्पताल पहुंचने का कष्ट करें
निवेदक _श्री राम युवा सेना दिबियापुर जनपद औरैया
[5/20, 19:34] SP Bajpai Dbpr: कार्यक्रम आयोजक आशीष दुबे अनिता गौतम जी नीरज गौतम जी श्रद्धा मनु चौहान जी मंगल नायक जी अभिषेक गौतम जी प्रवीण गौतम जी कन्हैया पांडे जी आशुतोष राजपूत जी शिवम दुबे मामू जी सौरभ राजपूत जी श्यामू चक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*