औरैया20नवम्बर23*श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य दिया ।
सोमवार की भोर दिबियापुर नहर पुल के पास बने घाट पर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य दिया । इसी के साथ चार दिन से चल रहे छठ महापर्व का समापन हुआ । रेलवे समेत अन्य उपक्रमों में कार्यरत पूर्वांचल के करीब सैकड़ा भर लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही । नगर पंचायत द्वारा घाट की साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करायी गयी । सूखी पड़ी नहर में रविवार देर शाम पानी आने से छठ पूजा व्रतियों में खुशी दिखी । इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल , स्थानीय सभासद कृष्ण कुमार कश्यप एवं सभासद सुशीला देवी पोरवाल ने व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुये श्रदालुओं को पर्व की बधाई दी ।रिपोर्टरसत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*