February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया20अक्टूबर*श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती*

औरैया20अक्टूबर*श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती*

औरैया20अक्टूबर*श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती*

*शोभायात्रा निकालकर महर्षि बाल्मीकि को किया गया याद*

*औरैया।* महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बुधवार को युवा वाल्मीकि समाज द्वारा पुराना फफूंद रोड स्थित समता विद्यालय के समीप एक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रसपा नेताओं ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बैठक के उपरांत बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि के अलावा अन्य सजीव झांकियां सजी हुई थी। उपरोक्त झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बुधवार को स्थानीय फफूंद रोड स्थित चौधरी रघुराज सिंह विशंभर सिंह समता विद्यालय के समीप युवा बाल्मीकि समाज के संयोजक ऋषि चौधरी व सत्यम बाल्मिक के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष योगेंद्र उर्फ कल्लू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि बाल्मीकि के द्वारा लिखित रामायण सर्वोपरि है। हम सभी को उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा बैठक को शंभू दयाल , बड़े सिंह पाल , अनूप गुप्ता , राधे कुशवाहा व आदित्य सिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। बैठक समापन के उपरांत बाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की उपरोक्त स्थान से ही शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि , राम – लक्ष्मण के अलावा विभिन्न सजीव झांकियां सजी हुई थी , जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा भोलेश्वर मंदिर , दिबियापुर रोड , स्टेट बैंक , तहसील चौराहा , सुभाष चौक , संजय गेट, अस्पताल गेट , ब्लॉक गेट , कचहरी रोड , जनक दुलारी इंटर कॉलेज , बड़ी माता मंदिर रोड होते हुए पुनः समता विद्यालय के समीप पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान बाल्मीकि समाज के रमेश चंद्र , आदित्य कुमार के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Taza Khabar