[19/02, 6:59 PM] Ram Prakash Sharma: *मतदाता कार्ड न होने पर 12 पहचान पत्रों से कर सकेंगे मतदान*
*औरैया।* वोटर कार्ड न होने पर अक्सर ही मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बूथ पर मौजूद अधिकारी उन्हें वापस कर देते हैं, लेकिन अब आधार कार्ड, सेवा पहचान पत्र, पास बुक, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज दिखा मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। आयोग की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
विधानसभा के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में रविवार को मतदान होना है, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी कर ली गई है। वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर सहित अन्य संचार माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से 12 प्रकार के पहचान पत्रों जारी किए गए हैं, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदाता कार्ड न होने पर जानकारी के अभाव में लोग वोट डालने नहीं जाते, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता है। वहीं कई बार बूथ पर मौजूद कर्मी भी बिना मतदाता कार्ड के वोटर को वापस कर देते हैं, जिससे देखते हुए आयोग की ओर से पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, पासपोर्ट, सरकारी पहचान पत्र, यूडीआइडी कार्ड, पेंशन दस्तावेज सहित 12 प्रकार के पहचान पत्रों का मान्यता दी गई है। बूथ पर जाने के दौरान संबंधित दस्तावेज दिखा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से 12 प्रकार के पहचान पत्रों को मान्यता दी गई है, जिससे मतदाता वोट डाल सकते हैं।
[19/02, 7:48 PM] Ram Prakash Sharma: *निडर और निर्भीक होकर डाले अपना वोट-डीएम*
*औरैया।* पूरी तरह जागरूक, निडर व निर्भीक होकर वोट डालें, क्योंकि एक बार चुना गया गलत उम्मीदवार पांच साल के लिए श्राप बन जाता है। विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे व लालच में न आएं और अपनी सोच और समझ के अनुसार मतदान करें ताकि बेहतर सरकार का चुनाव किया जा सके। यह बातें जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने औरैया जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि रविवार को मतदान होने जा रहा हैं। ऐसे में सभी मतदाता मत का अवश्य प्रयोग करें व सही व्यक्ति को चुनें। हम विधायक के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजते हैं, जो हमारे समाज व देश के लिए कानून बनाते हैं। देश में हर मतदाता को वोट जरूर देना चाहिए ताकि हमारा लोकतांत्रिक ढांचा सही सलामत रहे और देश – प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़े।
[19/02, 8:21 PM] Ram Prakash Sharma: *शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए चलाया जागरूकता अभियान*
*अजीतमल,औरैया।* जनपद में शत प्रतिशत मतदान के लिए जहां एक और जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मतदान के लिए जनता जनार्दन को जागरूक करते हुए अपील कर रहे हैं। अभी तक अधिकारी द्वारा व्यापक तौर पर शत प्रतिशत मतदान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के चलते जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा लोगों को जागरूक करते हुए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे कि जनपद में मतदान प्रतिशत बढ सके।
विकासखंड अजीतमल ग्राम व पोस्ट अमावता विकासखंड अजीतमल जनपद औरैया में 3 पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। जिसमें पोलिंग पार्टियां आ चुकी है। 20 फरवरी 2022 को शत प्रतिशत मतदान संभव कराने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से जिले में मतदान का स्तर निश्चित ही बढ़ना चाहिए, और मतदान करते समय कोविड-19 का भी पालन करना चाहिए, और शत प्रतिशत मतदान कराना चाहिए।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*