[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *नो एंट्री में वाहन घुसने से कस्बे में घंटों जाम*
*अछल्दा,औरैया।* शनिवार की सुबह नो एंट्री में दो बड़े वाहन घुस गए। बड़े वाहनों के घुसने से मुख्य रोड पर जाम लग गया। दोनों और लंबी कतारें लग गई। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह के समय लोगों को निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पहुंची और बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया तब कहीं जाकर लोग निकल सके। मुख्य रोड पर सुबह नो एंट्री रहती है, इसके बाद भी कई वाहन पुलिस की मेहरबानी से किराने की थोक दुकानो नहर बाजार व हरीगंज बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। सुबह के समय दो वाहन नो एंट्री में घुस गए। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, इसके चलते रेलवे फाटक के जाम लग गया। जाम काफी लंबा हो गया। इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पहुंची और जाम को खुलवाया। तब कहीं जाकर के घंटों बाद जाम खुल सका। कस्बावासियों व राहगीरों का आरोप है कि रेलवे फाटक पर सिर्फ दो होमगार्ड के हवाले कर दिया है। जीआरपी व आरपीएफ का कोई सिपाही फाटक पर नहीं रहता और न ही थाना पुलिस से सिपाही रेलवे फाटक के आस पास दिखाई देते हैं। आये दिन लोग घंटों जाम में फसें रहते है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *रोजगार मेला 22 दिसम्बर को*
*20 व 21 दिसंबर को होंगे आवेदन पत्र जमा*
*अजीतमल,औरैया।* राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल स्थित कस्बा अटसू में 22 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने दी।उन्होंने बताया की आईटीआई , कक्षा 10 , कक्षा 12 उत्तीर्ण , पुरुष और महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच में है। वह आवेदन के पात्र है । कार्यालय समय में 20 व 21 दिसंबर को अभ्यर्थी, संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक कागजातों सहित कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। 22 दिसंबर को इस मेले में कई कंपनियां आ रही हैं । जो रोजगार के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगीं।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *3 लोगों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई*
*बिधूना,औरैया।* कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैंगस्टर आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि अमर सिंह उर्फ औतार पुत्र प्रहलाद निवासी धनपुरा कादरचौक बदायूं, मंगल सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी धनपुरा कादरचौक बदायूं,एंव रोशन पुत्र प्रहलाद निवासी धनपुरा कादरचौक बदायूं गैंग बनाकर सेंध लगाकर चोरी आदि करने के अलावा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।कहा इनके भय के कारण कोई इनके विरुद्ध मुंह खोलने को तैयार नहीं होता है।कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा के अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे|कहा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी रहेगा।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *काली पट्टी बांधकर किया शैक्षिक कार्य*
*अजीतमल,औरैया।* उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जनता महाविद्यालय अजीतमल के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अध्यक्ष डॉक्टर बी0डी0पांडेय व महामंत्री डॉ अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जब तक शिक्षक महासंघ की ओर से की गई मांगे प्रदेश सरकार पूरी नहीं करती है ।तब तक यह आंदोलन 23 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। प्रदेश सरकार उपेक्षा पूर्ण रवैया अपना रही है। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, प्रोफेसर पद नाम हेतु संघ की मांग के अनुरूप संशोधित शासनादेश निर्गत करने , तथा एम0फिल0 और पीएचडी धारकों को इंक्रीमेंट हेतु शासनादेश निर्गत करने की मांग प्रमुख है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *धान की फसल न होने पर भी धान होने के सत्यापन का लगाया आरोप*
*बिचौलियों के माध्यम से उसी रकवे की खतौनी को दिखाते हुए बेचा धान*
*अजीतमल,औरैया।* एक किसान ने धान क्रय केंद्र पर चल रही अनियमितताओं की पोल खोलते हुए एडीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि खेत में धान की फसल न होने पर भी गलत तरीके से सत्यापन कर धान की फसल को दिखाया गया। तथा एक बिचौलिए ने उसी रकवे की खतौनी लगाकर किसानों का धान खरीद कर धान क्रय केंद्र पर बेच दिया। जबकि अन्य किसानों को धान क्रय करने में केंद्र के जिम्मेदार टहला रहे हैं।
क्षेत्र के बिलावा गांव निवासी गोविंद कुमार ने बताता कि बाबरपुर स्थित क्रय केंद्र पर , टोकन के हिसाब से नम्बर आने के बाबजूद भी उसका धान नहीं खरीदा जा रहा है। जबकि बिचौलियों का लाया हुआ धान क्रय कर लिया जाता है। उसने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बिलावा मौजा के ही एक किसान के खेत मे धान की फसल नहीं थी। किन्तु बिलावा गांव निवासी एक बिचौलिए ने , सांठगांठ कर, उस किसान के रकवे में धान की फसल दर्शाते हुए लेखपाल से सत्यापन करवा दिया। और अन्य किसानों का धान खरीद कर उसी रकवे की खतौनी लगाकर बेच दिया। बिचौलियों के धान क्रय किए जाने से वास्तविक किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एडीएम ने शिकायती पत्र पर जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दी तहरीर*
*अजीतमल,औरैया।* ईको कार चालक ने, स्कूल बस द्वारा टक्कर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी अमित कुमार पुत्र योगेश ने तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार की सुबह अपनी कार से जा रहा था। तभी अजीतमल हाईवे किनारे स्थित एक निजी स्कूल के बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसकी कार में पीछे की ओर से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *गांधी आश्रम मैनेजर पर लगाया महीनाबंदी लेने का आरोप*
*अजीतमल,औरैया।* बाबरपुर कस्बा स्थित गांधी आश्रम के मैनेजर पर , एक महिला ने उसके पति से बंधोरी मांगने तथा न देने पर ठेली हटवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला विद्या नगर निवासी मोहिनी देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति रविंद्र सिंह, गांधी आश्रम के पास मोमोज की ठेली लगाता है। गांधी आश्रम के मैनेजर को इस ठेली लगवाने के एवज में 6 सौ रुपये महीना देना पड़ता है। साथ ही नाश्ते के भी पैसे नहीं देता है। गत शुक्रवार को उसके पति ने जब नाश्ते के पैसे मांगे तो उसने ठेली लगवाने के लिए 3 महीने की अग्रिम बंधोरी मांगी। तथा कार्रवाई करने पर थैली हटाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *अवैध शराब बेचते महिला गिरफ्तार*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से अवैध शराब बेचते महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी प्रभारी ने किसी महिला के शराब बेचने के मामले में मुखविर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पुर्वा चंदेल गांव से सोफीक पत्नी मुन्नू खां को उसके घर से अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया पुलिस ने महिला के घर से ड्रम मे रखी औरैया से अवैध रूप से लाई गई 45 पाउच पॉलीथिन की थैलियां बरामद की। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोतवाली क्षेत्र के विनोद कुमार पुत्र प्रेम नारायण निवासी लालपुर ने मुकदमा दर्ज कराया कि 15 दिसंबर को जब उसका पुत्र प्रदुम्न व उसका साथी रामबीर मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रतनीपुर के सामने हाईवे पर टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *ननिहाल गये किशोर की नदी में डूब कर मौत*
*रुरुगंज,औरैया।* कुदरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला कमले निवासी रोहित यादव पुत्र राकेश सिंह उम्र 15 बर्ष बुधबार को अपने घर नगला कमले से अपनी ननिहाल इटावा जनपद के भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसौली सादिकपुर गया था। रोहित के मामा ब्रह्मानन्द ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रोहित शौच के लिए गया,उसी दौरान गांव के पास से निकली सेंगर नदी के करीब पहुंच गया। वहाँ पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा, नदी के किनारे मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रोहित के ननिहाल के लोगो को दी थी। मौके पर पहुँचें स्वजन व आस-पास के लोग रोहित को नदी से बाहर निकालकर पास के एक अस्पताल ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रोहित की मौत की सूचना मिलते ही उसके गाँव से स्वजनों समेत सैकड़ो लोग ननिहाल पहुँचें, और शनिवार सुबह उसका शव पैतृक गांव ले आए। रोहित की मौत की खबर सुनकर आसपास गावों में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार को रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रोहित की माँ समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाजसेवी प्रदीप यादव, विशेष यादव, आंसू यादव,गौरव, शिवा अवस्थी ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों को ढांढस बंधाया।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल,रेफर*
*अजीतमल,औरैया।* कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार के घायल होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। बाबरपुर कस्बे के विद्या नगर निवासी शेष नारायण पुत्र लाल बहादुर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी अजीतमल तिराहे पर तेज गति से आ रही एक कार चालक में लापरवाही से कार चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे शेष नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में सीएचसी अजीतमल मे भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *डीएम व एसपी ने गरीब असहाय लोगों को बांटे कंबल*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को कोतवाली परिसर में गरीब असहाय जरूरतमंदों को जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम रामअवतार के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने गरीब असहाय जरुरतमंदो को हाँ कम्बल प्रदान किये वहीं गरीब बच्चों को वस्त्र आदि प्रदान किये। इस अवसर उन्होंने समाजसेवियों स्वयंसेवी संस्थाओं एंव समाज के आर्थिक रुप से सम्पन्न लोगों से गरीबों के लिये मदद के लिये हाथ आगे बढाने का आव्हान किया। कहा गरीबों की सेवा से बढकर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नियमित अलाव जलवाने के भी स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिये। इस अवसर पर कानून गो संदीप कुमार ,सत्येन्द्र तिवारी, समाज सेवा समिति के सचिव अजय अग्निहोत्री आदि सहित कोतवाली के सभी उपनिरीक्षक एंव आरक्षी मौजूद रहे।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *रोजगार मेला का आयोजन 22 को*
*औरैया।* जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल के संयुक्त तत्वधान में 22 दिसंबर को आईटीआई परिसर मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आईटीआई एवं टेक्निकल डिप्लोमा आवेदन के साथ सम्मिलित कर सकते हैं विभिन्न पदों पर 22 दिसंबर को 11 बजे से आईटीआई परिसर में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीबी बायोडाटा 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन कार्ड के साथ-साथ शैक्षिक योग्यता जाति निवास संबंधी प्रमाण पत्र मूल रूप एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है । अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
*गांव पहुंच अफसर करेंगे जन समस्याओं का समाधान*
*औरैया।* शासन द्वारा पूरे प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव पर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेंस वीक) मनाए जाने के निर्देश दिये है। इस शासन सप्ताह में जनता की समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी में सुधार हेतु प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाने तथा का निर्णय लिया गया है। जिसमें अफसर गांवों में पहुंच समस्याओं का समाधान करेंगे।
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत लोग शिकायतों के निवारण हेतु तहसील मुख्यालय एवं पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को का ग्रामीणों का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तर पर एवं खंड विकास अधिकारी को विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इस पूरे कार्यक्रम के लिए इन्ही नोडल अधिकारी को सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है, कि सभी विभागों से समन्वय कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय एनजीओ, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, निगरानी समितियां, बीएलई तथा सचिव, लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक, आशा एवं सफाई कर्मी शिक्षामित्रों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, पुलिस चौकीदार, महिला बीट आरक्षियों, इत्यादि का अनिवार्य रूप से सहयोग लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विभिन्न कल्याण परख केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर यथासंभव 1 सप्ताह के अंदर उसका लाभ दिलवाया जाना है इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेंशन इत्यादि एवं राज्य सरकार की योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक शादी विवाह योजना इत्यादि शामिल है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की समस्त सूचनाएं तैयार कराकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए ग्राम को संतृप्त किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व अनुपस्थिति क्षम्य नहीं होगी।डीएम ने निर्देश दिया कि भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के माध्यम से प्रत्येक तहसील मुख्यालय, पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर जन शिकायतों का निराकरण कर सभी गतिविधियों को गुड गवर्नेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कराने के साथ ही लोक शिकायतों के निराकरण के संबंध में सफलता की कहानी को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *अगवा हुई बहनें स्टेशन पर मिलीं*
*आरोपी बोले- अगवा नहीं किया प्यार करते थे*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो नाबालिग बहनें गुरुवार को लापता हो गई थीं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। आरोपी भी पकड़ गए, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपहरण कर नहीं बल्कि प्यार करते थे और सहमति से गए। दोनों बहनों के नाबालिग होने के कारण आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें गुरुवार शाम से लापता हो गई थीं। पिता ने दो युवकों पर बेटियों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों व बहनों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गणेशगंज निवासी आरोपी आनंद व चंद्रपाल को भी वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सहमति से गए थे और बहनों ने भी सहमति से जाने की बात कही। बहनों के माता पिता भी थाने आ गए थे। पुलिस का कहना है कि बहला फुसला कर ले गए थे और आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *मंदिर के सामने हो रहे निमार्ण को पुलिस ने रोका*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी के अंतर्गत पुरवामहिपाल रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर के सामने बगल मे निवास कर रहे राम कुमार पुत्र रामनाथ बरामदा बनाकर दीवार का निर्माण करा रहे है,जिस पर मोहल्ला के दुर्गेश अग्निहोत्री व पुत्र समीर,पीयूष आदि मंदिर पर आने जाने का रास्ता बंद करने को लेकर विरोध करते हुये जबरजस्ती निर्माण को रोकने की मांग स्थानीय पुलिस से की है ,जिस पर आज मौके पर स्थानीय पुलिस ने जानकारी की, जब कि निर्माण करा रहे राम कुमार अपने पूर्वजो द्वारा दशको पहले बनाये गये मंदिर पर पत्थर आदि लगाकर जीर्णोद्धार करने की बात कह रहे है ,जिसका पिछले दिनो उपजिलाधिकारी बिधूना से आदेश भी लाये है कंचौसी चौकी प्रभारी प्रेम शंकर यादव दोनो पक्षो को शांति करते हुए वरिष्ठ आधिकारियो को अवगत कराते हुए काम बंद कराकर निर्माण से पहले जिले के अधिकारियो से निर्माण का आदेश लाने के बाद ही निर्माण करने के लिए कहा है।
[19/12, 8:04 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *बिधूना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी समस्याएं*,
*कोतवाली में असहाय लोगो को कम्बल वितरित किए*
*तहसील औरैया व अजीतमल में भी अधिकारियों ने सुनी शिकायतें*
*औरैया।* शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्तरुप से तहसील बिधूना में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया, तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध, निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा कोतवाली बिधूना में जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह व थाना प्रभारी बिधूना शशिभूषण मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनपद औरैया के अधिकारियों द्वारा किये गये इस सराहनीय मानवीय कार्यों की आम-जनमानस द्वारा प्रशंसा की गई। इसी तरह से औरैया तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें आई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर सीडीओ, सीओ व नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह से तहसील अजीतमल में तहसील दिवस के दौरान कुल 64 शिकायतें आई। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान, एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल मौजूद रहे।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *बार एसोसिएशन चुनाव में सतीश चंद्र अध्यक्ष व प्रदीप बने महामंत्री*
*नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लादकर किया गया भव्य स्वागत*
*औरैया।* शनिवार को जिला न्यायालय में हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पूरे दिन आंकड़े का क्रम जारी रहा। सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई , और निर्धारित समय 3 बजे तक कुल 378 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस कमेटी के सुरेंद्र नाथ पांडे, सुरेंद्र नाथ दुबे , नवल किशोर त्रिपाठी , धर्मेश चंद्र द्विवेदी और रामस्वरूप वर्मा की देखरेख में मतदान प्रक्रिया कराई गई। मतदान के बाद एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में ही मतगणना कराई गई। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश कुमार यादव को 192 वोट मिले, जबकि देवेंद्र दीक्षित 130 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अवनीश कुमार को 52 वोट मिले जबकि महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार तिवारी को 180 वोट मिले, और दूसरे नंबर पर अरुण कुमार तिवारी 77 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। प्रेम नारायण संखवार को क्षेत्र और किशोर सिंह गौर को 40 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे बाद में मतगणना हुई जिसमें सतीश चंद्र राजपूत को 103 वोट प्राप्त हुए और चुनाव में जीत हासिल की। अशोक कुमार अवस्थी 73 , संजीव कुमार चतुर्वेदी 73 , सुनील दुबे को 73 वोट मिले। और 11बार जिलाबार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। सुरेंद्र नाथ शुक्ला चुनाव में इस बार पांचवें नंबर पर रहे, और उन्हें महज 55 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट अंकित शर्मा विजई रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों का जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया महामंत्री राजू शुक्ला दारा , सौरभ पाठक , कुलदीप शुक्ला , पंकज अवस्थी , सुधीर गौतम , अनुराग त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, कुलदीप दुबे, मेवालाल दोहरे, वकीलों ने स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को वकीलों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नए अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत में सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कही है, और अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई दमदारी से जारी रखने की बात कही है।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *उद्योग व्यापार मंडल व गल्ला उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*औरैया।* प्रदेश नेतृत्व की आवाह्न पर शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट एवं गल्ला उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है। जिसमें उन्होंने मंडी समिति द्वारा बढ़ाये गये शुल्क को समाप्त करने की मांग उठाई है।
उद्योग व्यापार मंडल एवं गल्ला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर सदर एसडीएम मनोज सिंह को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित सौपे ज्ञापन में कहा है, कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण देश की मंडियों में लाइसेंस 9आर, 6आर गेट पास व अन्य प्रावधानों को पूर्णतया समाप्त कर दिया गया है। जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली, एवं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा। व्यापार मंडल मंडी समिति के अंदर लगाये गये शुल्क की समाप्ति की बात हमेशा उठाता रहा है। कहा कि इन कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई। जिससे उद्योग जगत एवं व्यापारी समुदाय में अत्यंत रोष व्याप्त है। कई राज्यों खासकर निकटवर्ती राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है , और कई राज्यों में उद्योगों में भी छूट है। प्रदेश में मंडी शुल्क नहीं था तो अनेकों उद्यमियों ने अपना उद्योग भी यहां स्थापित किया , जो कि अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मंडी अधिनियम में साफ लिखा है कि जो जिंस प्रदेश व देश में उत्पाद होगी उस पर वहां मंडी शुल्क लगाया जाएगा। लेकिन अब देश व प्रदेश से आने वाली जिंसों पर शुल्क लग रहा है , जैसे कि किराना मेवा सुपारी काली मिर्च मसालों आदि वस्तुओं पर मंडी शुल्क लगाया जाएगा, जो कि असंवैधानिक है। आगे कहा कि मंडियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जितनी फीस सरकार को मिलती है उससे कई गुना मंडी सचिव एवं कर्मचारियों को जाता है।देश के प्रधानमंत्री ने इस बात को समझा था तभी उन्होंने इसको समाप्त करने का निर्णय लिया था। जिस पर व्यापार मंडल एवं उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। कहा कि व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन जारी करके उन्हें यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाया जाए , और मंडी की दुकानों की फ्रीहोल्ड रजिस्ट्री करा दी जाए। जिससे सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। प्रदेश के व्यापारी आजादी से अपना व्यापार करके प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से गल्ला मंडी अध्यक्ष शिव कांत पाठक, जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बब्लू , महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल , रामकुमार बिश्नोई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, दीपक अग्रवाल, सर्राफा कमेटी महामंत्री श्री कांत शुक्ला , गोपाल वर्मा , रवि शंकर शुक्ला, देवेश शुक्ला, हरमिंदर सिंह, सरदार किट्टू , सक्षम गुप्ता , वीरेंद्र पाठक, भानु राजपूत, पिंकी बिश्नोई, सत्य वर्मा, सुधीर पांडे, नीरज विश्नोई, मयंक शुक्ला, जावेद अख्तर, मनीष अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दादा रडीमेड, बाबा चश्मा, अजीत सिंह वर्मा, अनिल सोनी, अतु वर्मा, पवन वर्मा, राहुल तिवारी, मोहम्मद सोहेल, जितेंद्र कुमार व महेश समेत तकरीबन एक सैकडा लोग शामिल रहे।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *बिधूना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी समस्याएं*,
*कोतवाली में असहाय लोगो को कम्बल वितरित किए*
*तहसील औरैया व अजीतमल में भी अधिकारियों ने सुनी शिकायतें*
*औरैया।* शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्तरुप से तहसील बिधूना में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया, तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध, निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा कोतवाली बिधूना में जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह व थाना प्रभारी बिधूना शशिभूषण मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनपद औरैया के अधिकारियों द्वारा किये गये इस सराहनीय मानवीय कार्यों की आम-जनमानस द्वारा प्रशंसा की गई। इसी तरह से औरैया तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें आई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर सीडीओ, सीओ व नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह से तहसील अजीतमल में तहसील दिवस के दौरान कुल 64 शिकायतें आई। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान, एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल मौजूद रहे।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *सपा के संभावित प्रत्याशी जुटा रहे जनसमर्थन*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के बहुचर्चित संभावित प्रत्याशी इन दिनों विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जनता को दमदारी के साथ उनकी समस्याओं को रखने का आश्वासन दे रहे हैं। जनता के लोग भी उनका समर्थन करने के लिए भरोसा दिला रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी सर्वेश बाबू गौतम इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। इसी के चलते वह विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समस्या का समाधान कराने का भरोसा दे रहे हैं। शनिवार को संभावित प्रत्याशी श्री दोहरे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर, मुरादगंज, तुर्कीपुर, प्रेम नगर, गांधीनगर, जगतपुर व गोहना आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समर्थन जुटाया। ग्रामीण जनता ने उन्हें विजई बनाने का आशीर्वाद प्रदान किया है। संभावित प्रत्याशी का कहना है कि यदि सपा हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है, तो वह पूरी दमदारी के साथ औरैया विधानसभा सीट पर अपनी ध्वजा पताका फहराएंगे।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*
*औरैया।* थाना एरवाकटरा के उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार ने विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त इंद्रपाल पुत्र संतराम निवासी नगला इमलिया थाना एरवाकटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। इसी तरह से थाना अजीतमल के उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रेम नारायण निवासी प्रहलादपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *रोजगार मेला का आयोजन 22 को*
*औरैया।* जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल के संयुक्त तत्वधान में 22 दिसंबर को आईटीआई परिसर मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आईटीआई एवं टेक्निकल डिप्लोमा आवेदन के साथ सम्मिलित कर सकते हैं विभिन्न पदों पर 22 दिसंबर को 11 बजे से आईटीआई परिसर में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीबी बायोडाटा 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन कार्ड के साथ-साथ शैक्षिक योग्यता जाति निवास संबंधी प्रमाण पत्र मूल रूप एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है । अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
*गांव पहुंच अफसर करेंगे जन समस्याओं का समाधान*
*औरैया।* शासन द्वारा पूरे प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव पर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेंस वीक) मनाए जाने के निर्देश दिये है। इस शासन सप्ताह में जनता की समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी में सुधार हेतु प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाने तथा का निर्णय लिया गया है। जिसमें अफसर गांवों में पहुंच समस्याओं का समाधान करेंगे।
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत लोग शिकायतों के निवारण हेतु तहसील मुख्यालय एवं पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को का ग्रामीणों का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तर पर एवं खंड विकास अधिकारी को विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इस पूरे कार्यक्रम के लिए इन्ही नोडल अधिकारी को सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है, कि सभी विभागों से समन्वय कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय एनजीओ, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, निगरानी समितियां, बीएलई तथा सचिव, लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक, आशा एवं सफाई कर्मी शिक्षामित्रों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, पुलिस चौकीदार, महिला बीट आरक्षियों, इत्यादि का अनिवार्य रूप से सहयोग लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विभिन्न कल्याण परख केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर यथासंभव 1 सप्ताह के अंदर उसका लाभ दिलवाया जाना है इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेंशन इत्यादि एवं राज्य सरकार की योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक शादी विवाह योजना इत्यादि शामिल है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की समस्त सूचनाएं तैयार कराकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए ग्राम को संतृप्त किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व अनुपस्थिति क्षम्य नहीं होगी।डीएम ने निर्देश दिया कि भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के माध्यम से प्रत्येक तहसील मुख्यालय, पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर जन शिकायतों का निराकरण कर सभी गतिविधियों को गुड गवर्नेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कराने के साथ ही लोक शिकायतों के निराकरण के संबंध में सफलता की कहानी को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *पढ़ाई संग कमाई मुहिम के तहत रीडिंग फेस्ट का हुआ आयोजन*
*दिबियापुर,औरैया।* ग्रामीण परिवेश में जहां एक और संसाधनों की कमी तो दूसरी ओर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक अपने नवाचारी गतिविधियों से बच्चों को भांति भांति तरीकों से किताबों और पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं।
शनिवार को विकासखंड सहार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज व अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय शिवगंज मैं संयुक्त रूप से बच्चों में किताबों के प्रति दिलचस्पी और ज्ञानार्जन को बढ़ावा देने हेतु करो पढ़ाई करो कमाई, मुहिम के तहत रीडिंग फेस्ट का आयोजन किया गया इस आयोजन का नारा- रीड टुडे लीड टुमारो रहा। इस फेस्ट की खास बात यह थी कि जो दिन भर विद्यालय अवधि के दौरान सबसे ज्यादा किताबें पढ़ेगा व किताबों पर अंकित मूल्य का 10 प्रतिशत अंक के हिसाब से सबसे ज्यादा अंक अर्जित करेगा उसे धनराशि में बदल दिया जाएगा और सर्वाधिक अंक कमाने वाला बच्चा मिस्टर पढ़ाकू व मिस पढ़ाकू के खिताब से नवाजा जाएगा। इस मुहिम में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में किताबों को पुस्तकालय से निर्गत कराने को लेकर होड़ मच गई । बच्चे उन किताबों को विद्यालय प्रांगण में कहीं भी और किसी भी तरह से बैठकर पढ़ने के लिए पूरी तरीके से आजाद थे । नजारा कुछ यूं था कि कोई बच्चा घास पर लेटा है तो कोई एकांत में बैठा है सब पुस्तकों में छपे सुंदर चित्र और ज्ञानवर्धक शब्दों को आत्मसात करने में जुटे थे क्योंकि किताब पढ़ने के बाद उन्हें एक साक्षात्कार जो देना था । साक्षात्कार में उसी पढ़ी गई पुस्तक से अधिकतम 10 सवाल निर्णायक शिक्षकों द्वारा पूछे गए जिनमें से क्वालीफाइंग मार्क्स न्यूनतम 7 प्रश्नों के उत्तर देने पर उनके नाम के आगे अंकित कर दिए गए । यह रीडिंग फेस्ट दोपहर 2 बजे तक चला । निर्णायक के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार, विक्रांत पोरवाल और अतिथि अतिथि शिक्षिका कोमल पाठक व प्राथमिक विद्यालय से अश्वनी कुमार, सतीश कुमार जी रहे ।
मिस्टर पढ़ाकू और मिस पढ़ाकू खिताब देने के दौरान बच्चों को प्रेरक उद्बोधन और पढ़ने की सतत प्रक्रिया के बारे में शिक्षकों ने अपने वक्तव्य में टिप्स दिए ।राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने बच्चों में जोश भरते हुए कहा यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता जब जैसे नन्हे होशियार बच्चे लालच या मजबूरी में दूसरों के खेतों में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी करके पैसे कमाने जाते हैं। इससे कहीं ज्यादा बेहतर है , कि आप विद्यालय में अधिक से अधिक किताबे पढ़कर पैसे भी कमा सकते हैं। मनीष ने बताया उनकी यह मुहिम स्वैच्छिक है, और अगर प्रत्येक शिक्षक चाहे तो अपने विद्यालय में इस मुहिम को आरंभ कर सकता है। इस मुहिम में आने वाला खर्च वहीं है जो हम अपने मित्रों के साथ रोज इधर उधर या अपने गलत शौको पर करते हैं। बच्चों के विद्यालय में ठहराव का भी सबसे बेहतर विकल्प पढ़ाई के संग कमाई है। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साहित होते हुए जमकर तालियां बजाईं और अधिक से अधिक किताबें पढ़ने का संकल्प लिया । मनीष कुमार ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य बच्चों बच्चों के पास मोबाइल और तकनीकी का अभाव के चलते पुस्तकों के प्रति लगाओ को बढ़ाना है । जैसे जैसे बच्चे किताबें पढ़कर ज्ञानार्जन करेंगे तो साथ ही अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धनार्जन भी कर सकेंगे । वैसे सभी बच्चों में अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़ने की प्रतिस्पर्धा में भी बढ़ावा मिलेगा। मनीष कुमार ने बताया कि बच्चों से साक्षात्कार के दौरान कुछ ऐसी बातें निकल कर आई जिसमें बच्चों ने अल्प समय में अधिक से अधिक सवालों को बातों ही बातों में सुलझाया व पढ़ी गई कहानियों को सारगर्भित करते हुए उन्हें सुनाया भी। इससे बच्चों में कहानी को पढ़ने व सुनाने का कौशल विकास अर्थात संप्रेषण को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है। मनीष कुमार ने बताया कि यह गतिविधि निकट भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगी और इस पर वह एक रिसर्च पेपर भी डेवलप कर रहे हैं।
[19/12, 8:05 PM] Sonu Prajapati Kanpur Dehat: *प्रधानाध्यापक की मेहनत से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त*
*दिबियापुर,औरैया।* प्राथमिक विद्यालय कुर्सी बिधूना के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार गुप्ता एवं सहायक अध्यापक शरद कुमार, मोहिनी जी द्वारा विद्यालय में प्रति शनिवार को विद्यालय के समस्त छात्रों को नए-नए खेलो को खिलाकर खेल जगत से जोड़ा जाता है यहां के अध्यापकों द्वारा पढ़ाई में भी बहुत ही मेहनत से कार्य करवाया जाता है जिसका नतीजा है कि इस वर्ष एक छात्र नवोदय परीक्षा पास करके एवम विगत वर्ष एक छात्र विद्याज्ञान की परीक्षा पास करके चयनित हुआ था विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग व प्रशंसा पूरा कुर्सी गांव करता है। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार का भी बहुत योगदान रहता है, एवं ग्राम वासियों द्वारा बताया जाता है। फिर जब से प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार गुप्ता इस विद्यालय में आए हैं तबसे विद्यालय की व्यवस्थाएं व छात्र संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है।
[19/12, 9:28 PM] +91 94128 27169: *बड़ी खबर*
◆ *जनपद औरैया में हो रही धडल्ले से बिधुत चोरी*
◆ *ट्रांसफार्मर से बाईपास केविल कटिया डालकर चल रहे कारखाने*
◆ *विद्युत चोरी के नाम पर विद्युत विभाग के आला अधिकारी कर रहे हैं खाना पूर्ति*
◆ *जेई विजय सिंह और लाइनमैन की मिलीभगत से चल रही है आटा चक्की पर विद्युत चोरी*
◆ *विद्युत चोरी असैनी पावर हाउस पर हो रहा है बड़े पैमाने पर घोटाला*

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….