औरैया19जुलाई*अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में मारी टक्कर सप्लाई बाधित*
*कंचौसी,औरैया।* सोमवार की रात दस बजे कंचौसी रसूलाबाद मार्ग पर नहरपुल से पहले विद्युत पोल में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके कारण बिजली का पोल टेढ़ा हो गया और आपूर्ति के लिए पड़े तार टूट गये। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रात एक बजे टूटे खम्बे के तार को अलग करके बाकी इलाके की बिजली को बहाल कर दिया गया था,मंगलवार दिन में लगभग दो घंटे तक यहां मरम्मत का कार्य कराया गया और फिर सुबह 10 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली के पोल पर अज्ञात वाहन ने सोमवार रात टक्कर मार दी। इस घटना में विद्युत पोल टेढ़ा हो गया, जबकि तार टूट कर नीचे गिर गए। घटना को अंजाम देने वाला वाहन फरार हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बिजली कटौती का समय चल रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रात्रि में विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर दस घरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। दिन में 8 बजे यहां मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पोल को सीधा कर तार भी लगा दिए गए। 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर यहां के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।इस संबंध में जेई सुभाष बाथम ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया था, सुबह दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ
सुल्तानपुर13अगस्त26*एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीडीओ विनय कुमार सिंह सम्मानित*
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*