March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया19अप्रैल*जनपद में चलाया जाएगा मिशन शक्ति अभियान 4.0*

औरैया19अप्रैल*जनपद में चलाया जाएगा मिशन शक्ति अभियान 4.0*

औरैया19अप्रैल*जनपद में चलाया जाएगा मिशन शक्ति अभियान 4.0*

*मिशन शक्ति अभियान का चौथा चरण होगा शुरू*

*औरैया।* महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ‘‘मिशन शक्ति 4.0‘‘ के अन्तर्गत अप्रैल से जून 2022 तक ब्लाक स्तर पर भव्य कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर दी है। मंगलवार को मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा प्रेषित की गयी 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु एडीएम ने बैठक की।
उन्होने बताया है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा-कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के माध्यम से महिलाओं तथा बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाया जा रहा है।
उन्होने बताया है कि संचालित योजनाओं के क्रम में ब्लाक स्तर पर 21 अप्रैल सें विस्तृत कार्ययोजना के तहत गतिविधियो का क्रियान्वयन किया जायेगा। जिला स्तर पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन, जिला कार्यक्रम तथा बेसिक शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से ब्लाक पर कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों का चयन, चिन्हीकरण, फार्म भरवाना तथा सत्यापित कराने का कार्य किया जायेगा। कैम्प से पूर्व प्रत्येक ग्रामसभा में पोस्टर, बैनर तथा समाचार पत्रों के द्वारा प्रचार प्रसार आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि 27 अप्रैल को प्रत्येक ब्लाक में स्वावलम्बन कैम्प तथा 01 मई को अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम दिवस, 03 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर 07 मई तक बाल विवाह तथा बाल श्रम के विरूद्ध जन जागरूकता एवं रेस्क्यू हेतु वृहद अभियान संचालित किया जायेगा। 09 मई को ब्लाक स्तरीय स्वावलंबन कैम्प का आयोजन, 13 मई को मेगा ईवेन्ट -प्रधान सम्मेलन, 26 से 28 मई तक लिंगानुपात पर जागरूकता हेतु ग्राम स्तर पर डिजिटल/एनालॉक गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जायेंगी।
उन्होंने बताया है कि 31 मई 2022 को ब्लाक स्तर पर स्वावलंबन कैम्प का आयोजन, 02 जून को यौन हिंसा, लैगिंग असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा, तंत्र, सुझाओं एंव सहायता हेतु न्यूनतम दो घण्टे का हक की बात जिलाधिकारी के साथ पारसपरिंक संवाद का आयोजन किया जायेंगा। 14 एवं 27 जून को स्वावलंबन कैम्प आयोजित किया जायेगा तथा 30 जून को मेंगा इवेन्ट के तहत समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से जनजन तक पहुॅचाने का प्रयास किया जायेंगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Taza Khabar