औरैया19अक्टूबर*एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
एससी एसटी एक्ट संशोधन 2018 के बाद इस एक्ट के बढ़ रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्ट में संशोधन कराने की मांग को लेकर हर माह दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में आज 19 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को जन जागरण समिति औरैया द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत को संबोधित 50 वां ज्ञापन आज , अपर जिलाधिकारी औरैया वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह को सौंपा गया इसके साथ ही थाना दिबियापुर में महेंद्र सिंह यादव के ऊपर लिखे गए फर्जी एससी एसटी एक्ट के मुकदमे की सीबीसीआईडी जांच तथा थाना औरैया में भानु प्रकाश द्वारा भी अपने ऊपर लिखे गए फर्जी sc-st एक्ट मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी से कराने की लिए महामहिम को ज्ञापन सौंपे गये समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि अगला ज्ञापन 19 नवम्बर 2022 को सौंपा जाएगा और जब तक इस एक्ट में इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन नहीं होता तब तक लगातार धरना देकर ज्ञापन दिया जाता रहेगा महेश पांडे ने यह भी कहा की जनपद में जिनके ऊपर एससी एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे लिखाए गये हैं पीड़ित सभी लोग मुकदमों की निष्पक्ष सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग को लेकर 19 तारीख को दिए जाने वाले ज्ञापन के साथ अपना ज्ञापन देकर न्याय पाने की प्रार्थना कर सकते हैं आज ज्ञापन देते समय राम नाथ त्रिपाठी गिरीश सिकरवार ओम जी पाण्डेय महेंद्र सिंह यादव श्याम बाबू शर्मा योगेश तिवारी हंसराज अग्निहोत्री अश्वनी दुबे राम रतन पाल आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*