- औरैया18अक्टूबर*युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
*औरैया।* सोमवार की सुबह शहर के मोहल्ला ब्रम्हनगर निवासी एक युवक की लाश उसके की घर के आंगन में लगे जाल पर रस्सी के सहारे लटकती मिली। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक अपनी पत्नी के कारण परेशान था , और घटना के समय घर में कोई नहीं था।
शहर के मोहल्ला ब्रम्हनगर निवासी रिषभ पाठक 25 वर्ष पुत्र स्व0 राम बहादुर पाठक रविवार की रात अपने घर पर अकेला था। उसकी मां मथुरा वृन्दावन गई हुई थीं। इसी बीच रिषभ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब उनके यहां गाय का दूध लेने वाले लोग आये तो आवाज लगाने के बावजूद भी जब अंदर से कोई जबाव नहीं आया , तो उन्हें कुछ शक हुआ। मोहल्लावासियों की सहायता से उन्होंने इसकी सूचना आवास विकास में रहने वाली युवक की बहन और बहनोई को दी। वह लोग जब आये और उन्होंने अंदर झांककर देखा तो रिषभ का फांसी पर झूल रहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बीते वर्ष दिसम्बर माह में युवक ने शहर निवासी एक युवती के साथ लव मैरिज की थी , लेकिन शादी के बाद से ही वह पत्नी से परेशान होकर अवसाद ग्रस्त रहता था। उसकी पत्नी करीब 6 माह से अपनी ससुराल नहीं आयी। यहां तक की युवक की मौत की सूचना पर भी वह उसे देखने नहीं आयी। मृतक का एक भाई दिल्ली में जाॅब करता है। जबकि एक भाई पटना में काम करता है। मृत युवक औरैया में अपनी मां के साथ रहकर अपनी गैस एजेन्सी संभालता था , और आबकारी ठेकेदारी करता था। युवक की मौत के बाद परिजनों का करुण क्रंदन गूंज रहा था।
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति