औरैया17सितम्बर*प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग ने बांटे फल*
*फोटो परिचय। आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरित करते मोर्चा के पदाधिकारी गण*
*औरैया।* स्थानीय आनेपुर स्थित बृद्धाश्रम में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को फल वितरण करने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य दिए , इसके साथ ही वृद्धजनों ने भजन भी सुनाए तथा भारत सरकार की प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पर प्रशंसा की है।
जनपद के आनेपुर स्थित ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान माधव हैप्पी ओल्डेज होम वृद्धाश्रम में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों ने माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर फलों का वितरण कराया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरपाल धनगर ने कहा बुजुर्गों की सेवा करना हम लोगों का परम कर्तव्य है , जो बुजुर्गों की सेवा नहीं करते हैं। उनका जीवन अंधकार में ही होता है। बुजुर्ग ही हमारे जीते जागते भगवान हैं। इनकी सेवा से हमें इनके चरणों से ही जन्नत प्राप्त होती है। इस अवस्था से सभी लोगों से जाना पड़ता है , जो बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान करता है , उनके सम्मान में उनकी मान मर्यादा में वृद्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा औरैया ने कहा जीवन मरण यह कुदरत की देन है , जिसका जीवन हुआ उसका मरण सुनिश्चित है। व्यक्तियों का अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए , जो अच्छा कार्य करते हैं वह अच्छा फल प्राप्त करते हैं। माता पिता ही जीते जागते भगवान है , उन्होंने जीने की कला सिखाई , समाज में रहने के काबिल बनाया वह ना होती तो हम ना होते। जिन परिवारों में माता-पिता का सम्मान होता है। उन परिवारों में सुख समृद्धि और सम्मान दिनों दिन बढ़ता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वृद्धाश्रम प्रबंधक सौरभ बाजपेई व डायरेक्टर राजवर्धन शुक्ला के अलावा राम प्रकाश शर्मा , सूर्यांश गुप्ता , मोहन शर्मा , कार्यालय मंत्री सहित आश्रम का स्टाफ वृद्धजन उपस्थित रहे। वृद्धजनों प्रमोद बाबा जी एवं वृद्धा राजा बेटी ने भक्ति गीत एवं भजन सुनाए।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*