औरैया17दिसम्बर2022*राजस्व संग्रह अमीन संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
राजस्व संग्रह अमीन संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के शपथ कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जितेश वर्मा, राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा एवं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनूप कुमार बाजपेयी।
अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा का जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेयी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बिधूना (औरैया) 17 दिसम्बर। यहाँ तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अब्दुल बासित ने उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन ही शक्ति है लेकिन इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि जो जिम्मेदारी है उसका भी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपनी सरकारी सेवा में जो जिम्मेदारी मिली है उसके द्वारा जन सेवा करने का प्रयास करें । कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनूप कुमार बाजपेई , जिला मंत्री सुरेंद्र नारायण गौतम , कोमल सिंह व अखिलेश दीक्षित उपाध्यक्ष, रवि कुमार उप मंत्री, सुनील कुमार संगठन मंत्री, मनोज पोरवाल कोषाध्यक्ष , ध्यान सिंह अंगेक्षक, चंद्रमोहन ऑडिटर समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद अपर जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं दी और विश्वास दिलाया कि जब भी संगठन के किसी साथी का कोई विधिक कार्य उनके स्तर पर लंबित होगा उसका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा , राजस्व संग्रह अमीन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तहसीलदार जितेश वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सफल हो यही मेरी शुभकामनाएं हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार पीयूष साहू, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रतिभा पाल, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, यादवेंद्र शरण त्रिवेदी एडवोकेट, रामकिशोर शुक्ल एडवोकेट समेत राजस्व संग्रह अमीन संघ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों का उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ औरैया के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार बाजपेई समेत अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करने के साथ अंग वस्त्र भेंट किए । नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनूप कुमार बाजपेयी ने कहा कि ऐसे गरिमामई परिवेश में जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया गया है इसके लिए सभी अधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारियों के प्रति वह कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इसी के साथ उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह और पूर्व से संगठन का सहयोग करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही एक दूसरे के वैचारिक समन्वय से है इसलिए सभी को मिलजुलकर संघ के सिद्धांतों पर कार्य करना चाहिए।रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपी आज तक

More Stories
जोधपुर १४ मार्च २६ * जोधपुर और राजनीति ने एक ओर शानदार व्यक्तित्व खो दिया.
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़