औरैया17अवरिल2022*बिधूना में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत*
*सिर व हांथ में हैं चोट के निशान, घर से कुछ ही दूरी पर गली में पड़ा मिला शव*
*बिधूना,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरूकलां में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर से तीन सौ मीटर दूर मुख्य मार्ग पर पड़ा मिला है। जिसके सिर व हाथ में चोट के निशान और खून निकल रहा है। आशंका है कि अधेड़ की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शव को रास्ते में डाल दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पोस्टमार्टम से पहले ही गिर कर हुई मौत का जिक्र कर रही है।
जानकारी के अनुसार चौकी रूरूगंज क्षेत्र के गांव रूरूकलां निवासी रामरतन सविता (50 वर्ष) पुत्र करन सिंह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। वह शादी विवाह में नाई व हलवाई का भी काम करता था। रामरतन शनिवार की शाम करीब 6 बजे घर से रूरूगंज के लिए निकला था। रात्रि करीब 8 बजे तक रूरूगंज-रूरूकलां मार्ग पर देखा गया था। जिसके बाद रविवार की सुबह करीब 6 बजे के बीच उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव की उच्च प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते में पड़ा वहां रहने वाले लोगों ने देखा। अधेड़ के सिर व हांथ में चोट के निशान के साथ खून भी निकल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। ग्रामीणों का मानना है कि अधेड़ को कहां और मार कर अंधेरे में शव को यहां पर रख दिया गया है। जबकि मौके पर पहुंचे भाई आछेलाल व परिजनों ने हत्या के साथ शराब पीने से गिरकर भी मौत होने की आंशका व्यक्त की। भाई ने कहा कि उसका न कोई विवाद था और न किसी से रंजिश थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*इंसैट*-
*पीएम रिपोर्ट से पहले ही गिरकर मौत होने का किया जिक्र*
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान उनकी मृतक के भाई आछेलाल से हो रही वार्ता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोतवाल सुजीत वर्मा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिना लाभ के मर्डर नहीं होता। कोतवाल कह रहे शक हो तो बता दो, मारने से किसी को लाभ हो, किसी से विवाद हो तो बता दो। आपको कैसे लग रहा किसी ने मारा है। गिर के भी मर सकता है। दो शब्द में बोलो। जिस पर मृतक का भाई कहता है कि आप जैसा समझें करें। जिस पर कोतवाल फिर कहते हैं कि आप बोलो। शराबी को मारने से किसी को लाभ है। नहीं न, बिना लाभ के मर्डर नहीं होता। मर्डर जर जोरू और जमीन विवाद में होता है।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**