औरैया17अप्रैल2022*गायत्री माता व शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर के रामगढ़ रोड पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम पर माँ गायत्री व नर्मदेश्वर महादेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प. प्रदीप कुमार अवस्थी आचार्य की टोली ने सम्पन्न कराई। ज्ञात हो कि गायत्री शक्तिपीठ और मंदिर का निर्माण कार्य विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन कीर्तन व पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें आहुतियां डालकर सभी लोगों ने एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। अंत मे भंडारे का आयोजन किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने जमकर छका। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक व जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु नगर के प्रतिष्ठित लोगों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त अयोध्या जोन समन्वयक अयोध्या प्रसाद यादव व शुक्लागंज उपजोन समन्वयक शिवाकांत त्रिपाठी ने जिला कार्य समिति व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक भी ली। राजेश गुप्ता, नीतू गुप्ता, भानु प्रकाश शर्मा, संजीव गुप्ता, अजय पैराडाइज, विद्याराम पाल, मुकेश भारतीय, राजेन्द्र बहादुर तोमर, राघव मिश्र, विश्वनाथ गुप्ता, सुनीता तोमर, अमित गुप्ता, दिनेश त्रिपाठी, बिपिन गुप्ता (सपा नेता), नीरज राजपूत, ओमजी पोरवाल(यूटा जिलाध्यक्ष), विनय वर्मा, रामकुमार अवस्थी, ब्रह्मानंद गुप्ता, डॉ अनिल कुमार सिंह, ब्रह्म प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सुनील यादव, राम सेवक गुप्ता, कृष्णबाबू गुप्ता, शेखर गुप्ता व अतुल गुप्ता आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
बांदा2अप्रैल26*आर्मी में रहे मेजर के पुत्र का पीसीएस में हुआ चयन, ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत*
बाँदा 2 अप्रैल 26**राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, कई को मिली नई जिम्मेदारी**
बांदा2अप्रैल26*अवैध कच्ची देशी शराब बनाने वालेअभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।